Homeदेशमहाराष्ट्र में औरंगाबाद का नाम क्षत्रपति संभाजीनगर होगा और उस्मानाबाद अब धराशिव कहलायेगा

महाराष्ट्र में औरंगाबाद का नाम क्षत्रपति संभाजीनगर होगा और उस्मानाबाद अब धराशिव कहलायेगा

Published on

न्यूज़ डेस्क 
शहरो के नाम बदलने की राजनीति के साथ ही महाराष्ट्र में भी चुनावी दुदुम्भी बजने लगी है। अभी कुछ ही महीने में यहां नगर निगम के चुनाव होने हैं इसके बाद अगले साल लोकसभा के चुनाव। महाराष्ट्र की राजनीति अब बदल सी गई है। बीजेपी शिवसेना का  गठबंधन तो पहले ही टूट चुका था अब शिवसेना में भी दो फाड़ हो चुका है और बीजेपी के साथ शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना चली गई है। महाराष्ट्र में अभी इसी की सरकार है। लेकिन खेल कुछ बड़ा ही दिख रहा है। केंद्र सरकार ने दो पुराने शहरो के नाम बदलने की अधिसूचना जारी कर दी है। हालांकि नाम बदलने को लेकर काफी समय से मांग की जाती रही है लेकिन अब जाकर सरकार ने यह फैसला  किया है। कहा जा रहा है कि आगामी चुनाव में इसके असर होंगे। केंद्र सरकार की अधिसूचना के अनुसार, औरंगाबाद को अब ‘छत्रपति संभाजीनगर’ और उस्मानाबाद को ‘धाराशिव’ के नाम में जाना जाएगा।

केंद्र सरकार द्वारा अधिसूचना जारी करने के बाद महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इसे संभव बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया है। फडणवीस ने ट्वीट में इस बात पर जोर दिया कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में राज्य सरकार ने आखिरकार यह कर दिखाया। वहीं सीएम एकनाथ शिंदे ने भी ट्वीट कर पीएम और गृहमंत्री का आभार जताया है।

रिपोर्ट के अनुसार, यह फैसला महाराष्ट्र सरकार द्वारा 20 अक्टूबर 2022 को केंद्र सरकार को भेजे गए नामों के परिवर्तन के प्रस्ताव पर लिया गया है, जिसे राज्य मंत्रिमंडल द्वारा मंजूरी दी गई थी। उद्धव ठाकरे ने अपनी सरकार गिरने से पहले मुख्यमंत्री के रूप में अपनी आखिरी कैबिनेट बैठक में दोनों शहरों के नाम बदलने का फैसला लिया था। हालांकि महा विकास अघाड़ी की सहयोगी कांग्रेस और एनसीपी कथित तौर पर इस फैसले से खुश नहीं थे।

इसके बाद शहरों के नाम बदलने का मामला बॉम्बे हाई कोर्ट भी पहुंचा था। जिसमें हाईकोर्ट ने 1 फरवरी को दोनों शहरों के नाम बदलने के कैबिनेट के फैसले पर तत्काल कोई रोक लगाने की याचिकाकर्ताओं की मांग को स्वीकार करने से इनकार कर दिया था। यहां बता दें कि इन दोनों शहरों के नाम बदलने की मांग सबसे पहले दिवंगत शिवसेना सुप्रीमो बाल ठाकरे ने उठाई थी।

Latest articles

ईरान पर हमले का मोदी को नहीं था पता: इजराइल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इसराइल डर से वापस आने की तुरंत बाद इसराइल और...

उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का BJP में होगा विलय, राज्यसभा की सीट फंसी?

राज्यसभा चुनाव से पहले RLM प्रमुख और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा दिल्ली पहुंचे।उनको दिल्ली...

प्राइवेट फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल का खेल खत्म! I4C ने बताया ऐसा आसान तरीका

  इंटरनेट के दौर में निजी तस्वीरों और वीडियो के जरिये ब्लैकमेलिंग के मामले तेजी...

क्या सच में नहीं होता सोराइसिस का कोई इलाज, जानें कितनी खतरनाक है यह बीमारी

# reality#  cure #psoriasis# dangerous #disease सोरायसिस एक ऐसी स्किन की बीमारी है जिसमें त्वचा...

More like this

ईरान पर हमले का मोदी को नहीं था पता: इजराइल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इसराइल डर से वापस आने की तुरंत बाद इसराइल और...

उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का BJP में होगा विलय, राज्यसभा की सीट फंसी?

राज्यसभा चुनाव से पहले RLM प्रमुख और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा दिल्ली पहुंचे।उनको दिल्ली...

प्राइवेट फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल का खेल खत्म! I4C ने बताया ऐसा आसान तरीका

  इंटरनेट के दौर में निजी तस्वीरों और वीडियो के जरिये ब्लैकमेलिंग के मामले तेजी...