बीरेंद्र कुमार झा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किला से अपने संबोधन के दौरान कहा कि वह अगले साल फिर झंडा फहराएंगे प्रधानमंत्री के संबोधन के बाद कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर इस बात को लेकर निशाना साधा तो वही एनडीए खेमे की तरफ से कांग्रेस पर भी पलटवार किया गया।
क्या कहा कांग्रेस ने
आज लाल किला के प्राचीर से राष्ट्र को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र ने कहा कि अगली बार 15 अगस्त को इसी लाल किला से में आपको देश की उपलब्धियां,आपकी सामर्थ्य ,आपके संकल्प, उसमें हुई प्रगति, उसकी सफलता और गौरव गान पूरे आत्मविश्वास के साथ आपके सामने प्रस्तुत करूंगा। प्रधानमंत्री के इस वक्तव्य को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि हर इंसान कहता है कि मैं ही जीतूंगा, लेकिन जिताती तो जानता ही है।खड़गे ने कहा कि मोदी अहंकारी की तरह बोल रहे हैं। अगले साल मोदी झंडा तो फहराएंगे, लेकिन अपने घर पर। वहीं कांग्रेस के संगठन मंत्री के सी वेणुगोपाल ने कहा कि 2024 में लाल किले पर झंडा कौन फहराएगा,इसका फैसला जनता करेगी। 2024 तक इंतजार कीजिए।
एआईएडीएमके ने किया खड़गे पर पलटवार
कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे के बयान के बाद देश का सियासी पारा तेजी से ऊपर चढ़ने लगा।एनडीए के एक घटक एआईडीएमके की तरफ से कांग्रेस पर कटाक्ष किया गया है। एआईडीएमके के प्रवक्ता कोवई सत्यन ने मल्लिकार्जुन खड़गे पर पलटवार करते हुए कहा कि एनडीए अगले साल चुनाव के बाद यानी 2024 में केंद्र में फिर सत्ता पर काबिज होगी। उन्होंने कहा सरकार बनाने के साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर एआईडीएमके के समर्थन से राष्ट्रीय ध्वज पर आएंगे, क्योंकि यह उनके सबसे मजबूत सहयोगियों में से एक है। यही नहीं उन्होंने खड़गे पर निशाना साथते हुए कहा कि मल्लिकार्जुन खड़गे चूंकि अब तक सिर्फ अपने आवास पर ही राष्ट्रीय ध्वज फहराते आए हैं,इसलिए उन्हें इसका अनुभव है और वे दूसरों से भी यही उम्मीद करते हैं लेकिन ऐसा होने वाला नहीं है।
आरजेडी ने भी पीएम मोदी पर साधा निशाना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लाल किले से अगले वर्ष फिर झंडोत्रान करने वाले बयान को लेकर आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने भी पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा है। लालू यादव ने कहा अगली बार स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झंडा नहीं फहरा पाएंगे यह आखिरी बार है जब नरेंद्र मोदी झंडा फहरा रहे हैं। अगली बार हम लोग आने वाले हैं। इस दौरान लालू यादव ने लोगों को शुभकामनाएं भी दी।
वहीं तेजस्वी यादव ने कहा था कि यह कौन से अदृश्य विकास की राजनीति है कि जहां स्वास्थ्य मंत्रालय ने दरभंगा एम्स के लिए अभी तक स्थल फाइनल किया ही नहीं है और प्रधानमंत्री कह रहे हैं वहां एम्स खोल दिया गया है। बिहार सरकार ने सोहन बाईपास जैसे बेहतर लोकेशन पर निशुल्क 151 हेक्टेयर भूमि एकड़ केंद्र को हस्तांतरित किया है। जिसमें मिट्टी भराई का 300 करोड़ अतिरिक्त वहन भी राज्य सरकार ही कर रही है। हम सकारात्मक और विकाशोन्नमुख राजनीति करते हैं।दरभंगा सहित अन्य जिलों को इसका संपूर्ण लाभ मिले, तभी सबसे उपयुक्त स्थल चयन किया गया है, लेकिन केंद्र की स्वीकृति नहीं मिली है।
