मणिपुर हिंसा को लेकर कांग्रेस और भाजपा नेताओं के बीच वार और पलटवार

0
76

बीरेंद्र कुमार झा

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर मणिपुर हिंसा को लेकर तीखा हमला बोला। राहुल ने पीएम मोदी पर संसद में हाल में हुई चर्चा के दौरान इस पूर्वोत्तर राज्य की समस्या का समाधान नहीं करने का आरोप लगाया ।राहुल गांधी के प्रधान मंत्री पर आरोप को लेकर बीजेपी ने भी राहुल गांधी पर पटवार किया और पूछा कि क्या उन्हें लगता है कि सशस्त्र बल हिंसा प्रभावित मणिपुर में भारतीयों पर गोलीबारी करेंगे?

वायनाड से राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी पर बोला हमला

संसद सदस्यता बहाल होने के बाद राहुल गांधी पहली बार अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड पहुंचे थे ,जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। कल्पेट्टा में कांग्रेस के नेतृत्व वाले संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (UDF ) द्वारा आयोजित एक सभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला ।राहुल गांधी ने कहा कि मोदी 2 घंटे 13 मिनट तक सदन में बोले।वहां से उन्होंने मजाक किया , मुस्कुराए उनके मंत्रिमंडल ने ठहाके लगाए, मजाक किया और हंसे, उन्होंने खूब मस्ती की।प्रधानमंत्री ने 2 घंटे में हर चीज के बारे में बात की। कांग्रेस के, मेरे विपक्षी दलों के गठबंधन इंडिया के बारे में बात की,लेकिन मणिपुर के बारे में केवल 2 मिनट बोले।

मणिपुर में भारत की अवधारणा की हत्या हुई है : राहुल गांधी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए राहुल गांधी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी और उसके नेतृत्व वाली सरकार ने मणिपुर में भारत की अवधारणा की हत्या कर दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि अपने हजारों परिवारों को तबाह कर दिया है ,आपने हजारों महिलाओं के साथ बलात्कार होने दिया है, आप हजारों लोगों की हत्या के लिए जिम्मेदार हैं और देश के प्रधानमंत्री के रूप में आप हंस रहे हैं! कांग्रेस नेता ने कहा कि जो कोई भी भारत की अवधारणा की हत्या करता है वह राष्ट्रवादी नहीं हो सकता।

राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर लगाए गंभीर आरोप

मोदी के खिलाफ आक्रामक रुख अपनाते हुए राहुल गांधी ने कहा कि आपने भारत माता की हत्या के बारे में केवल 2 मिनट बाद की। आपको ऐसा करने की हिम्मत कैसे हुई? आप भारत की अवधारणा को कैसे खारिज कर सकते हैं? उन्होंने कहा कि आप पिछले 4 महीनों से क्या कर रहे हैं ।आप वहां क्यों नहीं गए ?आपने हिंसा रोकने की कोशिश क्यों नहीं की,क्योंकि आप राष्ट्रवादी नहीं हैं। जो कोई भी भारत की अवधारणा की हत्या करता है वह राष्ट्रवादी नहीं हो सकता है।

राहुल गांधी पर बीजेपी का पलटवार

भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को पलटवार करते हुए राहुल गांधी से पूछा कि क्या उन्हें लगता है कि सशस्त्र बल हिंसा प्रभावित मणिपुर में भारतीयों पर गोलीबारी करेंगे? बीजेपी ने दावा किया कि कांग्रेस नेता के मन में लेश मात्र भी लोकतंत्र नहीं है। यह उल्लेख करते हुए कि राहुल गांधी ने दावा किया है कि अनुमति दी जाए तो सशस्त्र बल कुछ ही दिनों में मणिपुर राज्य में शांति बहाल कर सकते हैं ,बीजेपी नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने पूछा कि क्या वे वही चाहते हैं जो उनकी दादी और तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने 1960 के दशक में आइजोल में वायु सेना को बमबारी करने का आदेश देकर किया था?

राहुल गांधी पर भड़काऊ भाषण देने का लगाया आरोप

बीजेपी नेता रविशंकर प्रसाद ने राहुल गांधी पर संसद में भड़काऊ भाषण देने का आरोप लगाया।रविशंकर प्रसाद ने कहा कि राहुल गांधी ना तो देश को समझते हैं और ना ही उसकी राजनीति को।बीजेपी नेता ने विपक्ष पर संसद के मानसून सत्र के दौरान इसे बार-बार बाधित कर पूरी तरह से गैर जिम्मेदाराना व्यवहार करने का आरोप भी लगाया।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here