डोडा में आतंकी हमला, फायरिंग में एक आतंकी ढेर, पांच जवान घायल

0
97

जम्मू काश्मीर से अनुच्छेद 370 की समाप्ति के बाद आतंकवादी ऑल आउट जैसे कार्यक्रम चलाए जाने के बाद आतंकवादी घटना में काफी कमी आई थी।लेकिन हाल के दिनों में आतंकवादी घटना काफी तेजी से बढ़ने लगी
है। अभी बीते रविवार जिस दिन नरेंद्र मोदी फेस 3 वाली सरकार में प्रधान मंत्री पद का शपथ के रहे थे, उस दिन आतंकियों ने रियासी कठुआ में वैष्णो देवी दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं के बस पर अंधाधुध फायरिंग कर कई भक्तों की जान ले ली।यहां तक की भक्तों की बस के खाई में गिरने के बावजूद वे फायर करते रहे और अब डोडा में आतंकियों ने हमला किया है।डोडा जिले में सेना के एक अस्थायी संचालन बेस पर आतंकियों ने हमला करते हुए गोलीवारी शुरू कर दी। हालांकि सुरक्षा बलों ने भी आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब देते हुए जवाबी फायरिंग की। जवानों की जवाबी कार्रवाई में एक आतंकवादी मारा गया हैं, जबकि, आतंकियों के हमले में पांच जवानों के भी घायल होने की खबर है।यह हमला ऐसे समय में किया गया है जब सुरक्षा बलों ने कठुआ जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास एक गांव पर हमला करने वाले आतंकवादियों की तलाश में एक व्यापक अभियान शुरू किया है।

कठुआ मुठभेड़ में संदिग्ध पाकिस्तानी आतंकवादी ढेर

इससे पहले जम्मू कश्मीर के कठुआ के एक गांव में मंगलवार शाम आतंकवादियों ने हमला किया, जिसके बाद सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में एक संदिग्ध पाकिस्तानी आतंकवादी को मार गिराया। इस घटना में एक आम नागरिक घायल हो गया। वहीं मुठभेड़ के बाद पुलिस पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रही है। माना जा रहा है कि इन आतंकियों ने सीमा पार से घुसपैठ की है।जम्मू क्षेत्र में यह घटना ऐसे समय में हुई है, जब हाल में आतंकवादियों ने श्रद्धालुओं को शिव खोरी मंदिर से कटरा ले जा रही 53 सीट वाली एक बस पर पोनी इलाके में तेरयाथ गांव के पास रविवार को गोलीबारी कर दी थी। हमले के बाद बस खाई में जा गिरी थी।इस घटना में नौ लोगों की मौत हो गई थी और 41 लोग जख्मी हो गए थे।

आतंकवादियों ने किया हमला

वहीं घटना को लेकर पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि आतंकवादियों ने हीरानगर सेक्टर में कूटा मोड के पास सैदा सुखल गांव पर हमला किया।इसके बाद तलाशी अभियान में एक आतंकवादी मारा गया। वहीं मारे गए आतंकवादी के पास से एक एके 47 राइफल और एक बैग बरामद किया गया है।उन्होंने बताया कि मारे गए आतंकी की पहचान और उसके समूह का पता लगाया जा रहा है।आतंकियों के हमले में एक नागरिक गंभीर रूप से घायल हो गया है।

दूसरे आतंकी की तलाश जारी

जम्मू कश्मीर में तीन आतंकी हमलों को लेकर एडीजीपी आनंद जैन ने कहा है कि यह हमारा शत्रु पड़ोसी है, जो हमेशा हमारे देश में शांतिपूर्ण माहौल को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करता है। उन्होंने कहा कि हीरानगर आतंकी हमले में एक आतंकी मारा गया है, जबकि दूसरे की भी तलाश जारी है। इसके लिए सुरक्षा बल पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here