Homeदेशप्यास से हलक सूखा तो भारत के सामने गिड़गिड़ाया पाकिस्तान,सिंधु का जल...

प्यास से हलक सूखा तो भारत के सामने गिड़गिड़ाया पाकिस्तान,सिंधु का जल छोड़ने की लगाई गुहार

Published on

ऑपरेशन सिंदूर से घबराया पाकिस्तान, एक बार फिर से भारत के आगे नाक रगड़ने के लिए मजबूर हो गया है। उसने भारत से सिंधु जल संधि पर एक बार फिर से विचार करने की गुहार लगाई है। उसने भीषण जल संकट का हवाला दिया है। पाकिस्तान के जल संसाधन मंत्रालय ने भारत के जल शक्ति मंत्रालय को पत्र लिखा और सिंधु जल संधि पर फिर से विचार करने की मांग की।

पाकिस्तान के जल संसाधन मंत्रालय ने भारत के जल शक्ति मंत्रालय को पत्र लिखकर अपील की और कहा, भारत के सिंधु जल संधि स्थगित करने के फैसले से पाकिस्तान में गंभीर जल संकट की स्थिति उपन्न हो सकती है। पत्र में भारत से इस मुद्दे पर पुनर्विचार करने की मांग की गई है।

पहलगाम आतंकी घटना के बाद भारत के ऑपरेशन सिंदूर से बौखलाए पाकिस्तान ने भारत पर ड्रोन और मिसाइल से हमले की कोशिश की। इसके जवाब में भारत ने पाक के कई एयरबेस को तबाह कर दिया। उसके एयर डिफेंस सिस्टम को नष्ट कर दिया।भारत की इस कार्रवाई से पाकिस्तान घबरा गया और भारत के डीजीएमओ को फोन कर सीजफायर की पहल की। बाद में दोनों देशों में सीजफायर हो गया।भारत ने अपनी शर्तों पर सीजफायर किया।इसमें भारत ने साफ कर दिया कि भारत पाकिस्तान पर प्रतिबंध को आगे भी जारी रखेगा।

भारत ने मंगलवार को स्पष्ट किया कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के खिलाफ घोषित कूटनीतिक और आर्थिक प्रतिबंध अब भी प्रभावी हैं। इनमें सिंधु जल संधि का निलंबन भी शामिल है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि भारत तब तक सिंधु जल संधि को लागू नहीं करेगा, जब तक पाकिस्तान आतंकवाद को समर्थन देना पूरी तरह बंद नहीं कर देता है।

Latest articles

राहुल गांधी अपरिपक्व हैं, उन्हें अर्थव्यवस्था की समझ नहीं’पीयूष गोयल,

भारत-अमेरिका के बीच ट्रेड डील को लेकर कांग्रेस संसद से लेकर सड़क तक विपक्ष...

ऐप्सटिन फाइल की आंच राहुल को झुलसाया सकती है

बजट सत्र के दौरान संसद में राहुल गांधी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद...

फोन पानी में गिर गया? समय रहते करें ये 5 काम, वरना हो सकता है भारी नुकसान

  फोन अगर अचानक पानी में गिर जाए या तेज बारिश में पूरी तरह भीग...

2050 तक चार में से एक शख्स के कान में होंगी दिक्कतें, डरा देगी WHO की रिपोर्ट

  दुनिया भर में सुनने से जुड़ी समस्याएं तेजी से बढ़ रही है।वर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशन...

More like this