Homeदेशप्यास से हलक सूखा तो भारत के सामने गिड़गिड़ाया पाकिस्तान,सिंधु का जल...

प्यास से हलक सूखा तो भारत के सामने गिड़गिड़ाया पाकिस्तान,सिंधु का जल छोड़ने की लगाई गुहार

Published on

ऑपरेशन सिंदूर से घबराया पाकिस्तान, एक बार फिर से भारत के आगे नाक रगड़ने के लिए मजबूर हो गया है। उसने भारत से सिंधु जल संधि पर एक बार फिर से विचार करने की गुहार लगाई है। उसने भीषण जल संकट का हवाला दिया है। पाकिस्तान के जल संसाधन मंत्रालय ने भारत के जल शक्ति मंत्रालय को पत्र लिखा और सिंधु जल संधि पर फिर से विचार करने की मांग की।

पाकिस्तान के जल संसाधन मंत्रालय ने भारत के जल शक्ति मंत्रालय को पत्र लिखकर अपील की और कहा, भारत के सिंधु जल संधि स्थगित करने के फैसले से पाकिस्तान में गंभीर जल संकट की स्थिति उपन्न हो सकती है। पत्र में भारत से इस मुद्दे पर पुनर्विचार करने की मांग की गई है।

पहलगाम आतंकी घटना के बाद भारत के ऑपरेशन सिंदूर से बौखलाए पाकिस्तान ने भारत पर ड्रोन और मिसाइल से हमले की कोशिश की। इसके जवाब में भारत ने पाक के कई एयरबेस को तबाह कर दिया। उसके एयर डिफेंस सिस्टम को नष्ट कर दिया।भारत की इस कार्रवाई से पाकिस्तान घबरा गया और भारत के डीजीएमओ को फोन कर सीजफायर की पहल की। बाद में दोनों देशों में सीजफायर हो गया।भारत ने अपनी शर्तों पर सीजफायर किया।इसमें भारत ने साफ कर दिया कि भारत पाकिस्तान पर प्रतिबंध को आगे भी जारी रखेगा।

भारत ने मंगलवार को स्पष्ट किया कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के खिलाफ घोषित कूटनीतिक और आर्थिक प्रतिबंध अब भी प्रभावी हैं। इनमें सिंधु जल संधि का निलंबन भी शामिल है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि भारत तब तक सिंधु जल संधि को लागू नहीं करेगा, जब तक पाकिस्तान आतंकवाद को समर्थन देना पूरी तरह बंद नहीं कर देता है।

Latest articles

सुनेत्रा पवार बनीं महाराष्ट्र की पहली महिला डिप्टी सीएम, पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं

राज्यसभा सदस्य सुनेत्रा पवार को उनके पति और उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन के...

ग्‍वादर से क्‍वेटा तक बलूचिस्‍तान में बलूचों ने मचाई भारी तबाही

  पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में सेना और विद्रोहियों के बीच बड़े पैमाने पर लड़ाई...

AI की दुनिया में भारत का शंखनाद, सरकार ने लॉन्च किया IAIRO मिशन

  AI यानी कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की ग्लोबल रेस में भारत ने एक महत्वपूर्ण कदम...

ज्यादा देर तक रोककर रखते हैं पेशाब तो हो जाइए सावधान, खराब हो सकती है किडनी

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हम सभी कभी न कभी अपने शरीर की...

More like this