असम के सीएम हिमंत बिस्व सरमा पर कांग्रेस ने लगाया कुकी उग्रवादियों के साथ सम्बन्ध के आरोप ,सरमा ने आरोप को किया ख़ारिज 

0
100


न्यूज़ डेस्क 
मणिपुर की हालत लगातार और भी ख़राब होती जा रही है। हालत तनावपूर्ण बने हुए हैं और हर रोज हिंसक झड़पों की खबरे आ रही है। इसी बीच असम कांग्रेस महिला की अध्यक्ष मीरा बोरठाकुर ने सीएम हिमंत पर बड़ा आरोप लगाया है। बोरठाकुर ने ने कहा है कि कुकी उग्रवदियन के एक समूह ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को एक चिठ्ठी लिखी है जिसमे कहा गया है कि 2017 के मणिपुर विधान सभा चुनाव में उन्होंने बीजेपी की मदद की थी। हालांकि सीएम हिमंत ने कांग्रेस के इस आरोप को ख़ारिज कर दिया है और कहा है कि उनके ऊपर लगाए गए आरोप झूठे हैं।              
 असम के सीएम की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि हाल ही में सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए मणिपुर के कुछ भूमिगत नेताओं के साथ संबंधों के कुछ आधारहीन आरोप लगाए गए हैं।  उन्होंने कहा कि ये दोहराया जाता है कि ऐसे किसी भी तत्व से हमारा संबंध नहीं है।  एक रिपोर्ट के मुताबिक, मीरा बोरठाकुर गोस्वामी ने इस आरोप से संबंधित एक ज्ञापन राज्य के डीजीपी को दिया है, जिसमें मांग की गई है कि इन आरोपों की गहराई से जांच की जाए। 
     एक अन्य रिपोर्ट के अनुसार, यूनाइटेड कूकी लिबरेशन फ्रंट (यूकेएलएफ) के चेयरमैन एसएस हाओकिप ने 2019 में अमित शाह को चिट्ठी लिखी थी, जिसमें दावा किया गया कि हिमंत बिस्व सरमा और राम माधव ने 2017 के मणिपुर चुनाव में कुछ कूकी समूहों से मदद ली। उस समय सरमा और माधव ही उत्तर-पूर्वी राज्यों का काम देख रहे थे।.
                बता दें कि हाओकिप ने अमित शाह को लिखे इस पत्र में उसके खिलाफ चल रहे हथियारों की खरीद के एक मामले से नाम हटाने की मांग की थी। बागी नेता ने इसके लिए अतीत में की गई मदद का हवाला दिया। यूकेएलएफ एक हथियारबंद संगठन है, जिसके साथ सस्पेंशन ऑफ ऑपरेशन समझौता हुआ है। 
            हिमंता बिस्व सरमा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि ये समझौता 2008 में कूकी, जोमी और हमार समुदायों के साथ किया गया था, जब कांग्रेस सत्ता में थी। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर चलाई जा रही अपील एक समूह के चेयरमैन का लिखा पत्र है, जो 2018 के एक हथियार खरीद मामले से जुड़ा है। ये अपील उसने खुद को बचाने के लिए की है. इसे किसी से जोड़ना आधारहीन है। 
             असम कांग्रेस के अध्यक्ष भूपेन बोराह ने मांग की थी कि कूकी उग्रवादियों की मदद लेने के लिए हिमंता बिस्व सरमा को एनएसए के तहत कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया जाना चाहिए।  पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, सरमा ने मणिपुर के दौरे पर 11 जून को कूकी समुदाय के कुछ उग्रवादी संगठनों के प्रतिनिधियों से मुलाकात की थी। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here