Homeदेशपहलवानों के समर्थन में धरना स्थल पर पहुंचे अरविंद केजरीवाल, कहा न्याय...

पहलवानों के समर्थन में धरना स्थल पर पहुंचे अरविंद केजरीवाल, कहा न्याय मिलना चाहिए

Published on

बीरेंद्र कुमार झा

दिल्ली के जंतर मंतर पर देश के शीर्ष पहलवानों का धरना प्रदर्शन जारी है। बजरंग पुनिया, दिनेश फोगाट और साक्षी मलिक जैसे ओलंपिक पदक विजेता, पहलवानों के इस प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे हैं।पहलवानों ने कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर यौन शोषण का आरोप लगाया है।उनकी शिकायतों पर दिल्ली पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। हालांकि अभी भी पहलवानों ने अपना धरना प्रदर्शन खत्म करने का फैसला नहीं किया है।

धरना स्थल पर पहुंचे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी पहलवानों के धरने में शामिल हो गए हैं।केजरीवाल ने शनिवार को धरना स्थल जंतर-मंतर पहुंचे उन्होंने सभी पहलवानों से मुलाकात की। केजरीवाल ने कहा कि देश की पहलवान बहनों के साथ गलत हुआ है उन्हें न्याय मिलना चाहिए। पूरा तंत्र आरोपी को बचाने में लगा हुआ है।गलत काम करने वाले को सजा मिलनी चाहिए।

बबिता फोगाट ने प्रियंका गांधी पर किया हमला

गौरतलब है कि प्रियंका गांधी भी आज शनिवार को पहलवानों के इस धरने की हिस्सा बनी थी। लेकिन उनका यहां आना एक विवाद का हिस्सा बन गया। बबीता फोगाट ने प्रियंका गांधी पर निशाना साधते हुए ट्विटर पर लिखा कि प्रियंका वाड्रा अपने निजी सचिव संदीप सिंह को लेकर जंतर मंतर महिला पहलवानों को न्याय दिलाने पहुंची हैं। लेकिन इस व्यक्ति पर खुद महिलाओं से छेड़छाड़ और एक दलित महिला को दो कौड़ी की औरत करने जैसे कई आरोप लगे हैं।

Latest articles

फरवरी को मुंबई पहुंचेंगे मैक्रों, PM मोदी से करेंगे मुलाकात; क्या रहेगा कार्यक्रम?

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों अपनी भारत यात्रा के दौरान 16 फरवरी को मुंबई...

तारिक रहमान के शपथ ग्रहण में पीएम मोदी नहीं, ये नेता करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

बांग्लादेश में नई सरकार का गठन होने जा रहा है. मंगलवार (17 फरवरी) को...

पैन कार्ड पर अपना नाम कैसे बदलें?जरूरी डॉक्यूमेंट्स और स्टेप-बाय-स्टेप प्रॉसेस

  भारत में वित्तीय लेन-देन और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए पैन कार्ड...

नेचुरल’ के चक्कर में कहीं लिवर-किडनी न हो जाए डैमेज

अक्सर लोग यह मान लेते हैं कि नेचुरल सप्लीमेंट सुरक्षित होते हैं,लेकिन सच्चाई थोड़ी...

More like this