दिल्ली की मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का दिल्ली की जनता से भावुक अपील

0
87

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से मेडिकल ग्राउंट पर अंतरिम जमानत नहीं मिलने के बाद अब अरविंद केजरीवाल को एक बार फिर से जेल जाना पड़ेगा।लेकिन जेल जाने से पूर्व अरविंद केजरीवाएल ने इसे लेकर भी अपनी राजनीति चमकाने के लिए दिल्ली की जनता के नाम एक विडियो जारी कर उनसे एक भावुक अपील की।

क्या कहा केजरीवाल ने अपने वीडियो में

अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की जनता को संबोधित करने वाले अपने वीडियो संदेश में कहा, कि कोर्ट की ओर से मुझे चुनाव प्रचार करने के लिए 21 दिन की मोहलत दी गई थी।शनिवार को 21 दिन पूरे हो रहे हैं और रविवार को मुझे सरेंडर करना है।एक बार फिर मुझे तिहाड़ जेल जाना होगा। मुझे नहीं पता कि इस बार ये लोग मुझे कितने दिन जेल में रखेंगे। सीएम अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा कि मेरे हौसले बुलंद हैं और देश को तानाशाही से बचाने के लिए जेल जा रहा हूं। इन लोगों ने मुझे कई तरह से तोड़ने की कोशिश की मुझे झुकाने की कोशिश की, लेकिन ये सफल नहीं हो सके।इन्होंने जेल में मुझे बहुत प्रताड़ित किया। मैं 20 साल से शुगर का मरीज हूं।पिछले 10 साल से मुझे रोज इंसुलीन के इंजेक्शन लगते हैं। जेल में इन्होंने मेरे इंजेक्शन रोक दिए। मेरा शुगर लेबल 300 से ज्यादा पहुंच गया है। मेरी किडनी और लीवर खराब हो सकती है।पता नहीं ये लोग क्या चाहते थे?

पचास दिन में मेरा 6 किलो वजन कम हो गया

अरविंद केजरीवाल ने अपने वीडियो संदेश में कहा कि जेल में पचास दिनों में मेरा 6 किलो वजन कम हो गया।मेरा वजह 64 किलो हो गया है। जेल से बाहर आने के बाद भी मेरा वजन नहीं बढ़ रहा है।डॉक्टरों का कहना है कि यह शरीर में किसी बड़ी बीमारी का भी संकेत हो सकता है।रविवार को मैं सरेंडर करूंगा।सरेंडर करने के लिए में घर से करीब तीन बजे निकलूंगा। हो सकता है कि इस बार मुझे और प्रताड़ित किया जाए, लेकिन मैं झुकने वाला नहीं हूं। आप अपना ख्याल रखना।जेल में मुझे आपकी बहुत चिंता रहती है। मैं चाहे जहां रहूं,आपके काम नहीं रुकेंगे।

मेरे माता-पिता का ख्याल रखना

दिल्ली के सीएम ने आगे कहा कि मैंने बेटा बनकर दिल्लीवासियों की सेवा की है।अब आपलोग भी मेरा एक काम करना। मेरे माता-पिता बहुत बुजुर्ग हैं।आप उनका ख्याल रखना। मेरा मां बीमार रहती है, आप उनके लिए दुआ मांगना। दुआ में बहुत ताकत होती है। मेरी पत्नी मेरा हमेशा साथ देती रही है। मुश्किल वक्त में पूरा परिवार एक हो जाता है। आप लोगों ने भी मेरा साथ दिया है। मैं तानाशाही से लड़ रहा हूं।यदि मेरी जान भी चली जाए तो गम मत करना। उन्होंने कहा कि भगवान ने चाहा तो आपका ये बेटा जल्द वापस आएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here