Homeटेक्नोलॉजीपटना के आईजीआईएमएस में अब एआई से होगा रोगों का सटीक इलाज

पटना के आईजीआईएमएस में अब एआई से होगा रोगों का सटीक इलाज

Published on

बीरेंद्र कुमार झा

पटना शहर के इंदिरा गांधी इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंस (IGIMS) संस्थान में इलाज कराने आ रहे मरीजों के लिए एक अच्छी खबर है।अब यहां मशीन और सॉफ्टवेयर का उपयोग कर, डॉक्टर मरीजों का बेहतर इलाज करेंगे। बेहतर इलाज के लिए अब यहां आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल किया जाएगा। संस्थान प्रशासन ने इलाज की गुणवत्ता बढ़ाने के मद्देनजर यह फैसला किया है। इसके लिए IGIMS प्रशासन और विकास संगठन सेंटर फॉर डेवलपमेंट आफ एडवांस्ड कंप्यूटिंग (C-DAC) पटना के बीच एक एमओयू साइन किया गया।ऐसे में अब दोनों संस्थान मिलकर कैंसर सहित कई घातक रोगों और औषधियों के विकास में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल करेंगे और मरीजों का इलाज करेंगे।इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के तहत दोनों संस्थानों ने समझौता पत्र पर हस्ताक्षर किया है।

मरीज और संस्थान दोनों के लिए होगा उपयोगी

IGIMS के डिप्टी डायरेक्टर डॉ मनीष मंडल ने बताया कि संस्थान के निदेशक डॉ विनय कुमार ,C-DAC पटना के निदेशक आदित्य कुमार सिन्हा और C-DAC के महानिदेशक ई मंगेश के उपस्थिति में एमओयू पर साइन कर दिया गया।डॉक्टर मनीष ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के प्रयोग से स्वास्थ्य क्षेत्र में मेडिकल डाटाबेस तैयार करने,उपकरण के रखरखाव, स्टाफ की कमी दूर करने और प्रयोगशाला सुविधाओं को बढ़ाने तथा रोगों का शीघ्र पता लगाने और इसके निदान आदि में काफी मदद मिलेगी। यह मरीज और संस्थान दोनों के लिए काफी लाभप्रद साबित होगा।

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस क्या है

डॉक्टर मनीष मंडल ने बताया कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एक ऐसा तकनीकी सिस्टम होता है जिसमें सॉफ्टवेयर के जरिए कंप्यूटर को इंसानों की तरह सोचने,समझने, काम करने और प्रतिक्रिया देने की क्षमता विकसित की जाती है।यह आर्टिफिशियल तरीके से सोचने, समझने और सीखने की क्षमता रखना है।हालांकि लोग रोबोट को ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस समझ लेते हैं, जबकि रोबोट में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस डाला जाता है।

Latest articles

नए कॉन्सुलेट,आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई और न्यूक्लियर प्लांट.मोदी-पुतिन के साझा बयान 

नई दिल्ली में हुए 23वें भारत–रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन ने दोनों देशों के रिश्तों...

यूक्रेन से खत्म होगी जंग पुतिनन ने पीएम मोदी संग बैठक में दिया बड़ा संकेत

दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की हैदराबाद हाउस...

बिना OTP अकाउंट से कट जाएंगे पैसे,वायरस की चपेट में आ सकता है आपका स्‍मार्टफोन,

एंड्रॉयड स्मार्टफोन यूजर्स को सावधान हो जाना चाहिए। एक नया Albiriox वायरस उनका बैंक...

ये आसान टेस्ट करा लिए तो दिक्कत बढ़ने से पहले पता लग जाएगी किडनी की बीमारी

किडनी की बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं और अब मौत के नौवें सबसे...

More like this