Homeदेशघोटाला के आरोप में गिरफ्तार चंद्रबाबू नायडू को विजयवाड़ा कोर्ट में किया गया...

घोटाला के आरोप में गिरफ्तार चंद्रबाबू नायडू को विजयवाड़ा कोर्ट में किया गया पेश 

Published on

न्यूज़ डेस्क 
टीडीपी प्रमुख और आँध्रप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू को आज विजयवाड़ा कोर्ट में पेश किया गया है। नायडू को कल तड़के राज्य की सीआईडी ने कौशल विकास घोटाले के आरोप में गिरफ्तार किया था। कड़ी सुरक्षा के बीच तेलुगु देशम पार्टी सुप्रीमो को एसआईटी कार्यालय से अदालत परिसर लाया गया, जहां उन्हें पूरी रात रखा गया।सीआईडी ने एफआईआर में मुख्य आरोपी के तौर पर नायडू का नाम शामिल कर कोर्ट से उनकी रिमांड मांगी है। बता दें कि 2021 में दर्ज एफआईआर में उन्हें 37वें आरोपी के रूप में सूचीबद्ध किया गया था।             
  सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील सिद्धार्थ लूथरा इस मामले में नायडू का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं, जबकि अतिरिक्त महाधिवक्ता पी. सुधाकर रेड्डी सीआईडी की ओर से मामले पर बहस कर रहे हैं, जिसने नायडू की 15 दिनों की रिमांड मांगी है। टीडीपी कानूनी टीम के खुली सुनवाई करने के अनुरोध को न्यायाधीश ने स्वीकार कर लिया। कोर्ट में पेशी के दौरान नायडू के बेटे नारा लोकेश और टीडीपी नेता अदालत में मौजूद थे।
    बता दें कि नायडू को शनिवार तड़के नंदयाल शहर से गिरफ्तार किया गया और शनिवार शाम को विजयवाड़ा लाया गया। इसके बाद से सीआईडी अधिकारी लगातार एसआईटी कार्यालय में उनसे पूछताछ कर रहे हैं। टीडीपी नेताओं ने आरोप लगाया कि पुलिस ने जानबूझकर उन्हें अदालत में पेश करने की प्रक्रिया में देरी की और उन्हें सोने नहीं दिया।
              पूर्व मुख्यमंत्री को मेडिकल जांच के लिए सुबह करीब 3 बजे विजयवाड़ा सरकारी अस्पताल में स्थानांतरित किया गया। मेडिकल जांच के बाद, नायडू को सुबह करीब 5 बजे एसआईटी कार्यालय वापस ले जाया गया। एक घंटे बाद नायडू को एसीबी कोर्ट लाया गया। पुलिस ने कोर्ट परिसर के आसपास कड़ी सुरक्षा की. वहां जमा हुए टीडीपी नेताओं को पुलिस ने वहां से हटा दिया।

Latest articles

दिमाग को ही नहीं इम्यून सिस्टम को भी बर्बाद कर देती है स्ट्रेस,जानें बचने के तरीके

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में स्ट्रेस लगभग हर इंसान की जिंदगी का हिस्सा...

CJI सूर्यकांत बोले- जब न्याय में देरी होने लगे तो समझो सब बर्बाद

भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत ने न्याय व्यवस्था पर बेहद कड़ा बयान दिया...

पाकिस्तान को ICC ने दी चेतावनी! अगर बायकॉट किया तो झेलनी होंगी खौफनाक सजाएं

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के नजदीक आते ही क्रिकेट की दुनिया में भूचाल आ...

शिबू सोरेन को पद्म भूषण,धर्मेंद्र को पद्म विभूषण, सरकार ने किया पद्म पुरस्कारों का ऐलान

केंद्र सरकार ने रविवार को पद्म पुरस्कारों का ऐलान किया है।झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री...

More like this