क्या खतरे में है UPI और बैंकिंग सिस्टम? जानिए क्या है Q-Day?

0
4

कल्पना कीजिए, एक ऐसा दिन जब दुनिया की सबसे मजबूत ऑनलाइन सिक्योरिटी कुछ ही मिनटों में टूट जाए. बैंक अकाउंट्स, UPI पेमेंट, WhatsApp चैट, ईमेल और सरकारी डेटा तक खतरे में आ जाए, जो पासवर्ड और Encryption आज हमें सुरक्षित रखते हैं, वे कुछ ही मिनटों में बेकार साबित होने लगे। टेक्नोलॉजी की दुनिया में इसी संभावित खतरे को Q-Day कहा जाता है। यह वह समय हो सकता है जब Quantum Computers इतने ताकतवर बन जाएंगे कि वे मौजूदा इंटरनेट सिक्योरिटी को आसानी से तोड़ सकें।

पिछले कुछ सालों में Quantum Computing ने जितनी स्पीड से प्रोग्रेस किया है, उसने साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट्स की चिंता बढ़ा दी है।विशेषज्ञों का मानना है कि फ्यूचर में Quantum Computers इतने पावरफुल हो सकते हैं, कि वे आज इस्तेमाल होने वाले Encryption सिस्टम को आसानी से तोड़ दें।यही कारण है कि Q-Day को इंटरनेट इतिहास का सबसे बड़ा साइबर मोड़ माना जा रहा है।

Q-Day वह समय होगा जब Quantum Computers मौजूदा Encryption Algorithms जैसे RSA और ECC को तोड़ने में सक्षम हो जाएंगे। आज पूरी दुनिया की डिजिटल सुरक्षा इन्हीं तकनीकों पर टिकी हुई है।जब आप इंटरनेट बैंकिंग करते हैं, UPI से पेमेंट भेजते हैं, WhatsApp पर मैसेज करते हैं या किसी वेबसाइट पर लॉगिन करते हैं, तब आपका डेटा Encryption के जरिए सुरक्षित रखा जाता है। लेकिन अगर Quantum Computer इस Encryption को तोड़ने लगे, तो दुनिया की पूरी डिजिटल सुरक्षा खतरे में पड़ सकती है।

नॉर्मल कंप्यूटर Binary System यानी 0 और 1 की भाषा में काम करते हैं, इसलिए वे हर काम को एक-एक स्टेप में प्रोसेस करते हैं। लेकिन Quantum Computers इससे कहीं ज्यादा एडवांस्ड होते हैं। इनमें Qubits नाम की तकनीक इस्तेमाल होती है, जिसकी मदद से ये एक साथ कई कामों को प्रोसेस कर सकते हैं। यही वजह है कि Quantum Computers बेहद फास्ट और पावरफुल माने जाते हैं।जिन मुश्किल गणनाओं को हल करने में आज के सुपरकंप्यूटर को कई साल लग सकते हैं, उन्हें Quantum Computer बहुत कम समय में हल कर सकता है।

विशेषज्ञों का मानना है कि फ्यूचर में यही ताकत इंटरनेट की मौजूदा सिक्योरिटी के लिए खतरा बन सकती है, क्योंकि Quantum Technology इतनी मजबूत हो सकती है कि वह आज इस्तेमाल होने वाले Encryption सिस्टम को भी तोड़ दे।

अगर Q-Day वाकई में आ गया, तो इसका असर पूरी डिजिटल दुनिया पर दिखाई दे सकता है।

ऑनलाइन बैंकिंग और डिजिटल पेमेंट सिस्टम पूरी तरह Encryption पर बेस्ड है।अगर यह सुरक्षा टूटती है, तो साइबर अपराधियों के लिए वित्तीय डेटा चुराना आसान हो सकता है।
ईमेल, चैट, क्लाउड स्टोरेज और सोशल मीडिया अकाउंट्स का डेटा असुरक्षित हो सकता है। वर्षों पुरानी एन्क्रिप्टेड फाइलें भी डिक्रिप्ट की जा सकती हैं।
सरकारी गोपनीय जानकारी और सैन्य कम्युनिकेशन भी Quantum Attack का निशाना बन सकते हैं। इसलिए कई देश इसे राष्ट्रीय सुरक्षा का मुद्दा मान रहे हैं।
Bitcoin जैसी क्रिप्टोकरेंसी भी Public-Key Cryptography पर निर्भर करती हैं।Quantum Computing भविष्य में इनकी सुरक्षा के लिए चुनौती बन सकती है।

साइबर सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि कई हैकर्स और कुछ देश अभी से Encrypted Data चोरी करके स्टोर कर रहे हैं। उनका उद्देश्य यह है कि जब फ्यूचर में Quantum Computers काफी पावरफुल हो जाएंगे, तब उस डेटा को डिक्रिप्ट किया जा सकेगा।इसे Harvest Now, Decrypt Later स्ट्रैटेजी कहा जाता है। यानी आज चोरी करो, भविष्य में पढ़ो।

Q-Day कब आ सकता है?इस सवाल का कोई निश्चित जवाब नहीं है। हालांकि कई विशेषज्ञों का मानना है कि अगले 5 से 10 वर्षों में Quantum Technology इतना डेवलप हो सकता है, कि वर्तमान Encryption खतरे में पड़ जाए। Google, IBM और Microsoft जैसी बड़ी टेक कंपनियां Quantum Computing पर तेजी से काम कर रही हैं। वहीं साइबर सुरक्षा एजेंसियां लगातार चेतावनी दे रही हैं कि तैयारी का समय कम होता जा रहा है।

हालांकि दुनिया भर में Quantum-Safe Security पर तेजी से काम हो रहा है।अमेरिका की NIST (National Institute of Standards and Technology) नई Post-Quantum Cryptography तकनीकों पर काम कर रही है, ताकि फ्यूचर में Quantum Computers से डेटा को सुरक्षित रखा जा सके। कई कंपनियां पहले से ही Quantum-Resistant Encryption अपनाने की दिशा में काम शुरू कर चुकी हैं

भारत के लिए यह कितना खतरनाक हो सकता है,इस नजरिए से देखें तो भारत तेजी से डिजिटल अर्थव्यवस्था की ओर बढ़ रहा है।UPI, Aadhaar, Net Banking, Digital Payments और सरकारी ऑनलाइन सेवाएं बड़े पैमाने पर Encryption पर निर्भर हैं।अगर भविष्य में Quantum Threat बढ़ता है, तो भारत को भी अपनी साइबर सुरक्षा को Quantum-Safe बनाना होगा।विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले वर्षों में यह देश की डिजिटल सुरक्षा के लिए सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक हो सकती है।
Q-Day अभी भविष्य एक संभावित घटना है, लेकिन इसकी चर्चा पूरी दुनिया में गंभीरता से हो रही है।Quantum Computing जहां मेडिकल रिसर्च, साइंस और टेक्नोलॉजी में क्रांति ला सकती है, वहीं यह इंटरनेट सुरक्षा के लिए अब तक की सबसे बड़ी चुनौती भी बन सकती है।यही वजह है कि दुनिया अभी से Quantum-Safe Encryption और नई साइबर सुरक्षा तकनीकों की तैयारी में जुट चुकी है।आने वाले वर्षों में यह तय करेगा कि इंटरनेट पहले से ज्यादा सुरक्षित होगा या साइबर खतरों का नया दौर शुरू होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here