क्या WhatsApp पर आने वाले हैं Age Verification Rule

0
33

सोशल मीडिया और इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप्स पर बच्चों की सेफ्टी को लेकर सुरक्षा को लेकर दुनियाभर में बहस तेज हो गई है। इसी बीच, भारत में WhatsApp यूजर्स के बीच एक नया स्क्रीनशॉट तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने हर किसी WhatsApp यूजर्स का ध्यान अपनी ओर खींचा है।वायरल हो रहे स्क्रीनशॉट में दावा किया जा रहा है कि WhatsApp जल्द ही भारत में उम्र से जुड़ी नई शर्तें लागू कर सकता है और इसके लिए यूजर्स से उनकी Date of Birth यानी जन्मतिथि मांगी जा रही है।ऐसे में लोगों के मन में यह सवाल आ रहा है कि क्या वाकई भारत सरकार सोशल मीडिया और मैसेजिंग ऐप्स के लिए सख्त नियम लाने वाली है, या यह सिर्फ एक अफवाह है? आइए जानते हैं इस वायरल दावे का पूरा सच और मेटा का इस पर क्या कहना है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अभिषेक यादव ने एक स्क्रीनशॉट शेयर किया है, जिसके बाद ही डेट ऑफ बर्थ को लेकर चर्चा शुरू हुई. शेयर किए गए स्क्रीनशॉट में WhatsApp ऐप के अंदर यूजर्स को अपनी जन्मतिथि जोड़ने का पॉप-अप मैसेज दिखाई दे रहा है।स्क्रीनशॉट के मुताबिक, मैसेज में लिखा है कि यह कदम आगामी भारत सरकार के नियमों के कारण उठाया जा रहा है।इस पोस्ट के सामने आते ही इंटरनेट पर तरह-तरह की अटकलें लगाई जाने लगी है।

हालांकि शेयर किए गए स्क्रीनशॉट में एक बड़ा पेंच है।अभी तक न तो WhatsApp और न ही भारत सरकार की ओर से एज-वेरिफिकेशन लेकर कोई ऑफिशियल ऐलान किया गया है।इसलिए जब तक सरकार या कंपनी की तरफ से कोई बयान नहीं आता है, तब तक इसे अंतिम नियम नहीं माना जा सकता।

भले ही भारत में इस नए पॉप-अप का कारण पूरी तरह साफ न हो, लेकिन WhatsApp का यूजर्स से उम्र पूछना कोई नई बात नहीं है।WhatsApp के ऑफिशियल सपोर्ट पेज के अनुसार-

दुनिया के अलग-अलग देशों में मौजूद उनके कानूनों का पालन करने के लिए कंपनी उम्र की जानकारी मांगती है।

सही उम्र पता होने से यूजर्स को सेफ एक्सपीरियंस मिल सकता है. इसके अलावा Meta AI और Status/Channels में दिखाए जाने वाले विज्ञापनों को यूजर की उम्र के हिसाब से तय किया जाता है।

इसके साथ ही इसका इस्तेमाल सुरक्षा बढ़ाने, नियम तोड़ने वालों को रोकने और यूजर्स की प्राइवेसी सेटिंग्स को बेहतर बनाने के लिए होता है।

इसके साथ ही इसका इस्तेमाल सुरक्षा बढ़ाने, नियम तोड़ने वालों को रोकने और यूजर्स की प्राइवेसी सेटिंग्स को बेहतर बनाने के लिए होता है।

WhatsApp ने साफ किया है कि आपकी जन्मतिथि या उम्र ऐप पर किसी अन्य यूजर को दिखाई नहीं देगी। जैसे ही कोई यूजर 18 साल या अपने देश के नियमानुसार बालिग हो जाता है, उसका यह अकाउंट सामान्य अकाउंट की तरह काम करने लगता है।

दुनिया भर के देशों में बच्चों को इंटरनेट के खतरों से बचाने के लिए सख्त कदम उठाए जा रहे हैं।ऑस्ट्रेलिया ने एक कानून पास किया है, जिसके तहत 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर बैन लगा दिया है। हालांकि ऑस्ट्रेलिया में WhatsApp को इस बैन से छूट दी गई है।
अगर भारत भविष्य में ऐसा कोई नियम लाता है, तो WhatsApp के साथ-साथ Telegram, Signal, Instagram और Snapchat जैसे अन्य ऐप्स को भी यूजर्स की एज-वेरिफिकेशन करना पड़ सकता है।

फिलहाल, भारतीय यूजर्स को एज-वेरिफिकेशन को लेकर परेशान होने की जरूरत नहीं है। जब तक कोई आधिकारिक सूचना जारी नहीं होती, तब तक इसे एक परीक्षण या संभावित फीचर के रूप में ही देखा जाना चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here