Homeदेशओडिशा में एक और रूसी नागरिक की मौत, 15 दिनों में तीसरा...

ओडिशा में एक और रूसी नागरिक की मौत, 15 दिनों में तीसरा मामला,गहराया रहस्य

Published on

भुवनेश्वर: ओडिसा में मंगलवार को एक और रूसी नागरिक की मौत हो गयी। पिछले एक पखवाड़े में यह तीसरे रूसी नागरिक की मौत है। इससे पहले भी राज्य में दो रूसी नागरिकों की मौत हुई थी। अब एक और मौत के बाद रहस्य और गहराता जा रहा है। रूसी नागरिक का शव जगतसिंहपुर जिले के पारादीप बंदरगाह पर एक जहाज के लंगर से बरामद किया गया। 51 वर्षीय व्यक्ति जहाज एम बी अलदना का मुख्य इंजीनियर था, जो पारादीप के रास्ते बांग्लादेश के चटगांव बंदरगाह से मुंबई जा रहा था।

जहाज के चेंबर में मृत पाया गया रूसी नागरिक

सुबह करीब 4.30 बजे रूसी नागरिक जहाज के चेंबर में मृत पाया गया। हालांकि पुलिस तत्काल मौत के कारणों का पता नहीं लगा सकी है। पारादीप पोर्ट ट्रस्ट के अध्यक्ष पी एल हरानंद ने रूसी इंजीनियर की मौत की पुष्टि की और कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

22 और 24 दिसंबर को हुई थी दो रूसी नागरिकों की मौत

गौरतलब है कि बीते 15 दिनों में ओडिशा में तीन रूसी नागरिकों की मौत के मामले सामने आ गए हैं। इससे पहले 24 दिसंबर को सॉसेज टाइकून एंटोव की पिछले शनिवार को होटल की तीसरी मंजिल से गिरकर मौत हो गई थी। इसी होटल में 22 द‍िसंबर को हार्ट अटैक से एक और रूसी पर्यटक की मौत हुई थी। अब मंगलवार 3 जनवरी को को तीसरे व्यक्ति की संदिग्ध हालत में मौत के बाद रूसी नागरिकों के अचानक मौत का रहस्य न केवल राज्य में, बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी चर्चा का विषय बनी है।

Latest articles

भोपाल कॉन्फ्रेंस में CJI की मौजूदगी में न्यायिक रोडमैप तय

चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया और सुप्रीम कोर्ट, 25 राज्यों के हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस...

बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर राहुल के साइन नहीं? कांग्रेस ने बताई वजह

#RahulGandhi# signature # no-confidencemotion #Birla #missing#Congress #explains the reason विपक्ष ने मंगलवार को लोकसभा स्पीकर...

खाते में पैसे आये और मिनटों में उड़ गए, ये है नया डिजिटल स्कैम

आज के डिजिटल दौर में ठगी के तरीके जितनी तेजी से बदल रहे हैं,...

हर घूंट पानी के बाद यूरिन क्यों आता है? जानिए क्या है कारण और शरीर का पूरा साइंस

हम सभी को बचपन से यही सिखाया जाता है कि दिन भर में खूब...

More like this