Homeदेशफिर रेल हादसा ,झारखंड में मुंबई-हावड़ा मेल के 18 डिब्बे पटरी से उतर...

फिर रेल हादसा ,झारखंड में मुंबई-हावड़ा मेल के 18 डिब्बे पटरी से उतर गए,दो की मौत 

Published on

न्यूज़ डेस्क 
आज फिर से रेल हादसा हो गया। झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले में मंगलवार तड़के ट्रेन नंबर 12810 मुंबई-हावड़ा मेल के 18 डिब्बे पटरी से उतर गए। घटना में दो लोगों की मौत की खबर है। वहीं, 20 यात्री घायल हो गए। 

हालांकि, कुछ यात्रियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हावड़ा से सोमवार रात को निकली यह ट्रेन मंगलवार तड़के ही हादसे का शिकार हुई। चक्रधरपुर रेलवे संभाग के पीआरओ ने बताया कि यात्रियों को रवाना करने के लिए ट्रेन का इंतजाम किया जा रहा है।

पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना जमशेदपुर से करीब 80 किलोमीटर दूर बड़ाबांस के पास सुबहर 3 बजकर 45 मिनट पर हुई। यह जगह पश्चिमी सिंहभूम के काफी करीब है। बड़ाबांस के पास मुंबई-हावड़ा मेल के 22 में से 18 डिब्बे पटरी से उतर गए। इनमें बी4 डिब्बे में एक यात्री की मौत हुई है।

 वहीं, इसी कोच में एक अन्य शख्स के फंसे होने की बात सामने आ रही है। बताया गया है कि कुल 16 यात्री डिब्बे थे, एक पैंट्री कार थी, जबकि एक पावर कार थी। घायलों को बड़ाबांस में चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई गई। उन्हें अब बेहतर इलाज के लिए चक्रधरपुर ले जाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बचाव अभियान जारी है।

एक अधिकारी ने बताया कि यह रेल दुर्घटना सरायकेला-खरसावां जिले के खरसावां प्रखंड के पोटोबेडा में हुई। दक्षिण-पूर्वी रेलवे के प्रवक्ता ने बताया कि इस घटनास्थल के करीब ही एक मालगाड़ी भी पटरी से उतर गई। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि यह घटनाएं एक ही समय पर हुईं या अलग-अलग वक्त पर।

पश्चिमी सिंहभूम के संभागीय कमिश्नर कुलदीप चौधरी ने कहा कि घटना में दो लोगों की मौत हुई है, जबकि 20 लोग घायल हैं। राहत-बचाव कार्य के लिए एनडीआरएफ की एक टीम को बुलाया गया है। जिस जगह यह घटना हुई वह पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां की सीमाओं के करीब है।

हावड़ा-मुंबई एक्सप्रेस के झारखंड के चक्रधरपुर के पास पटरी से उतर जाने की घटना के बाद हावड़ा रेलवे स्टेशन पर एक हेल्प डेस्क स्थापित की गई है। इस बीच हादसे के चलते पांच ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है, जबकि चार ट्रेनों को पिछले/अगले स्टेशन से ही रवाना करने या रोकने का निर्णय लिया गया है।

Latest articles

क्या भारत विरोधी बालेन शाह के PM बनने पर सुधरेंगे रिश्ते, नेपाल के लिए इंडिया क्यों जरूरी?

रैपर से राजनेता बने बालेन (बालेंद्र) शाह नेपाल के प्रधानमंत्री बनने की राह में...

दिल्ली हाईकोर्ट से अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को झटका

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पिछली आम आदमी पार्टी की सरकार के...

एयरपोर्ट पर खो गया लगेज? Google बताएगा बैग की सही लोकेशन

फ्लाइट से ट्रैवल करते समय सबसे ज्यादा टेंशन तब होती है, जब एयरपोर्ट पर...

क्या नींद में सपना देखकर आप भी चलाते हैं हाथ-पैर? इसे ‘नॉर्मल’ समझकर न करें नजरअंदाज

नींद का समय शरीर के आराम करने और दिमाग के पूरे दिन की जानकारी...

More like this

क्या भारत विरोधी बालेन शाह के PM बनने पर सुधरेंगे रिश्ते, नेपाल के लिए इंडिया क्यों जरूरी?

रैपर से राजनेता बने बालेन (बालेंद्र) शाह नेपाल के प्रधानमंत्री बनने की राह में...

दिल्ली हाईकोर्ट से अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को झटका

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पिछली आम आदमी पार्टी की सरकार के...

एयरपोर्ट पर खो गया लगेज? Google बताएगा बैग की सही लोकेशन

फ्लाइट से ट्रैवल करते समय सबसे ज्यादा टेंशन तब होती है, जब एयरपोर्ट पर...