नई दिल्ली: महाठग सुकेश चंद्रशेखर ने एक और लेटर बम फोडा है। सुकेश ने दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना को एक और पत्र लिखा है। सुकेश ने उसे और अपनी पत्नी को दिल्ली के बाहर किसी और जेल में शिफ्ट करने की मांग की है। सुकेश ने आरोप लगाया है कि उसके द्वारा आम आदमी पार्टी के नेताओं पर आरोप लगाए जाने के बाद उसे लगातार धमकियां मिल रही हैं तथा उसपर दबाव बनाया जा रहा है।
Conman Sukesh Chandrashekhar writes to Delhi LG, seeks transfer of him & his wife to any other jail out of Delhi, alleging constant threats & pressure to withdraw his complaint against AAP leaders.
Sukesh further alleges being assaulted by CRPF personnel inside jail. pic.twitter.com/1IDX8PFFBL
— ANI (@ANI) November 10, 2022
सीआरपीएफ कर्मियों पर लगाया आरोप
एलजी विनय कुमार सक्सेना के नाम लिखी गई इस चिट्ठी में सुकेश ने लिखा कि जेल की सुरक्षा में अंदर तैनात सीआरपीएफ कर्मी उसे मारते पीटते हैं। इसलिए एलजी को जल्द से जल्द उसकी ये मांग पूरी करनी चाहिए, ताकि उसकी जान पर मंडरा रहा खतरा टल सके। इसी खत के जरिए सुकेश ने अपनी पत्नी को भी किसी और जेल में भेजने की मांग की है।
महाठग का दावा :मारपीट से प्राइवेट पार्ट में गंभीर चोट
सुकेश चंद्रशेखर ने आरोप लगाया है कि उसे 31 अगस्त को जेल के भीतर सीआरपीएफ के जवानों ने पीटा जिससे उसके प्राइवेट पार्ट में गंभीर चोट आई है। एलजी को भेजे लेटर में कहा गया है, ‘उसका इलाज आरएमएल अस्पताल और जीटीबी अस्पताल में चल रहा है। डॉक्टरों ने सलाह दी है कि दर्द कम करने के लिए वह सपोर्टर लगाए रखे।’
पिछले कुछ दिनों से लगातार चर्चाओं में है महाठग
सुकेश चंद्रशेखर पिछले कुछ दिनों से लगातार चर्चा में है। उसने दिल्ली के उपराज्यपाल को एक के बाद एक कई चिट्ठियां लिख कर आम आदमी पार्टी के नेताओं पर अब तक कई गंभीर लगाए हैं। सबसे पहले जो चिट्ठी सुकेश ने एलजी को लिखी थी उसमें आरोप लगाया था कि केजरीवाल सरकार के जेल मंत्री सत्येंद्र जैन ने तिहाड़ में उससे प्रोटेक्शन मनी के तौर पर 10 करोड़ रुपये वसूले हैं। इसके अलावा उसने यह भी आरोप लगाया था कि राज्यसभा का टिकट दिलाने के नाम पर उससे 50 करोड़ रुपये लिये गये हैं।

