Homeदेशबिहार में एक और पुल हुआ ध्वस्त ,पुल पर सियासत तेज 

बिहार में एक और पुल हुआ ध्वस्त ,पुल पर सियासत तेज 

Published on

न्यूज़ डेस्क 
बिहार में पुल गिरने का सिलसिला नहीं थम रहा है। अब एक और पुल ने जल समाधि ले ली। सहरसा के महिषी प्रखंड अंतर्गत कुंदह पंचायत स्थित प्राणपुर एनएच-17 से बलिया-सिमर जाने वाली सड़क पर बना पुल ध्वस्त हो गया है। बताया जा रहा है कि कोसी नदी में तेज बहाव के कारण यह पुल गिर गया। पुलिया टूटने की खबर के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने हालात का जायजा लिया।

करीब पांच साल पहले इस पुल का निर्माण कराया गया था। जानकारी मुताबिक बिहार सरकार में जेडीयू कोटे से मंत्री रत्नेश सादा के गृह पंचायत में ग्रामीण कार्य विभाग ने इसे बनवाया था। ग्रामीणों ने पुल के निर्माण में भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे। पांच साल में ही पुल के टूटने पर अब सवाल उठ रहे हैं। पुलिया के टूटने से अब लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। पुलिया के टूटने से खासकर ग्रामीणों को आवाजाही के लिए परेशानी होगी। यह पुलिया ही उनके लिए मुख्य संपर्क का माध्यम थी।

बता दें, पिछले करीब 20 दिनों में बिहार में कई पुल ध्वस्त हो चुके हैं। सीवान जिले में दो और सारण में एक पुल गिर गया। मधुबनी जिले के झंझारपुर में निर्माणाधीन पुल का बीम गिर गया। यह करीब तीन करोड़ की लागत से बनाया जा रहा था। बकरा नदी के ऊपर 12 करोड़ की लागत से बन रहा पुल भी ढह गया। 

इसके कुछ ही दिन बाद सीवान की गंडकी नदी पर बन रहे पुल के धराशायी होने का मामला सामने आया। फिर पूर्वी चंपारण में निर्माणाधीन पुल भी गिर गया। किशनगंज में कंकई और महानंदा नदी को जोड़ने वाली नदी पर बने रहे पुल के भी गिरने का मामला सामने आया था। इनके अलावा पंचायत स्तर पर भी कई पुल ध्वस्त हो चुके हैं।

पुल गिरने की घटना पर राजनीति शुरू हो गई। बिहार सरकार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा ने आरजेडी कार्यकाल पर इसका आरोप लगाया। वहीं दूसरी ओर नीतीश के करीबी मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि तेजस्वी यादव के पास ये विभाग था। जांच कराई जा रही है। उसके बाद तेजस्वी यादव ने एक्स पर लिखकर बिहार सरकार को चैलेंज दिया। 

तेजस्वी ने कहा कि एक भी पुल बता दें, जो उनके कार्यकाल में बना हो। कुल मिलाकर पुल को लेकर जहां विपक्ष सत्ता पक्ष पर हमलावर रहा। वहीं दूसरी ओर सत्ता पक्ष इसका आरोप विपक्ष पर लगाता रहा। हालांकि, सिवान जिले के लहलादपुर में 20 साल पुराना पुल ध्वस्त हो गया था।

इस पुल का निर्माण 2004 में हुआ था। इस पर 22 लाख की लागत आई थी। सिवान में एक दिन में गिरने वाले 6 पुलों में से 4 पुल लालू यादव और राबड़ी देवी के शासनकाल के बने हुए थे।

Latest articles

सैफ की सुरक्षा करेगी रोनित रॉय की सिक्योरिटी एजेंसी

सैफ अली खान हमले के 5 दिन बाद आज 21 जनवरी को अस्पताल से...

 ट्रंप की अमेरिका फर्स्ट नीति से हजारों भारतीयों पर गिर सकती है गाज

अमेरिका के नव निर्वार्चित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पद और गोपनीयता की शपथ ले...

इंडियन जर्सी पर पाकिस्तान का नाम! बीसीसीआई को कबूल नहीं

  # pakistan #Host country # the jursey of indian team #New conflict# Champions trophy चैंपियंस...

फिल्म के सेट पर घायल हुए अर्जुन कपूर, अचानक छत गिरने से हुआ हादसा

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर इन-दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म मेरे हस्बैंड की बीवी की शूटिंग...

More like this

सैफ की सुरक्षा करेगी रोनित रॉय की सिक्योरिटी एजेंसी

सैफ अली खान हमले के 5 दिन बाद आज 21 जनवरी को अस्पताल से...

 ट्रंप की अमेरिका फर्स्ट नीति से हजारों भारतीयों पर गिर सकती है गाज

अमेरिका के नव निर्वार्चित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पद और गोपनीयता की शपथ ले...

इंडियन जर्सी पर पाकिस्तान का नाम! बीसीसीआई को कबूल नहीं

  # pakistan #Host country # the jursey of indian team #New conflict# Champions trophy चैंपियंस...