Homeदेशअडानी समूह पर एक और बड़ा खुलासा , अडानी शेयर में भारी...

अडानी समूह पर एक और बड़ा खुलासा , अडानी शेयर में भारी गिरावट !

Published on


न्यूज़ डेस्क 

अडानी समूह पर फिर से एक बड़ा खुलासा हुआ है। इस खुलासे के मुताबिक़ अडानी समूह ने अपने ही शेयर को खरीद कर स्टॉक एक्सचेंज में बड़ा निवेश किया था। यह सब शेयर की कीमतों में हेर फेर के लिए किया गया था। इस इस खुलासे के बाद अडानी के शेयर में भारी गिरावट दर्ज की गई है।            
    बता दें कि फाइनेंशियल टाइम्स और द गार्जियन ने गुरुवार को ताजा सबूतों के साथ एक खुलासा किया है जिससे संकेत मिलते हैं कि गौतम अडानी के भाई विनोद अडानी के करीबी लोगों और सहयोगियों ने गुपचुप तरीके से अडानी समूह की कंपनियों के शेयर खरीदे। हालांकि अडानी समूह इस साल मार्च तक विनोद अडानी की समूह में सक्रिय भूमिका से इनकार करता रहा है। लेकिन जो दस्तावेज सामने आए हैं कि समूह ने इस खरीदारी का इस्तेमाल शेयरों की कीमतों में हेरफेर करने के लिए किया था।
                      ऑर्गेनाइज्ड क्राइम एंड करप्शन रिपोर्टिंग प्रोजेक्ट यानी ओसीसीआरपी की इस रिपोर्ट को अंग्रेजी अखबार द गार्जियन और फाइनेंशियल टाइम्स के साथ शेयर किया गया है। इसमें अडानी ग्रुप के मॉरीशस मे किए गए लेनदेन के बारे में खुलासा करने का दावा किया गया है। इस रिपोर्ट के मुताबिक ग्रुप की कंपनियों ने 2013 से 2018 के बीच गुपचुप तरीके से अपने शेयरों को खरीदा।
                     नॉन-प्रॉफिट मीडिया ऑर्गेनाइजेशन  ओसीसीआरपी  का दावा है कि उसने मॉरीशस के रास्ते हुए लेनदेन और अडानी ग्रुप के इंटरनल ईमेल्स को देखा है। उसका कहना है उसकी जांच में सामने आया है कि कम से कम दो मामले ऐसे हैं जहां निवेशकों ने विदेशी कंपनियों के जरिए अडानी ग्रुप के शेयर खरीदे और बेचे हैं।
               ओसीसीआरपी  की रिपोर्ट में दो निवेशकों नसीर अली शाबान अहली और चांग चुंग-लिंग का नाम लिया गया है। दावा गया है कि ये दोनों अडानी परिवार के पुराने कारोबारी साझीदार हैं। रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के मुताबिकओसीसीआरपी  ने दावा किया है कि इस बात का कोई सबूत नहीं है कि चांग और अहली ने जो पैसा लगाया है वह अडानी परिवार ने दिया था, लेकिन रिपोर्टिंग और डॉक्यूमेंट्स से साफ है कि अडानी ग्रुप में उनका निवेश अडानी परिवार के तालमेल से किया गया था।ओसीसीआरपी  ने सवाल उठाया है कि क्या इसे उल्लंघन माना जाएगा या नहीं।  
                अहली और चांग नेओसीसीआरपी   की रिपोर्ट पर फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। द गार्जियन एक रिपोर्टर को दिए इंटरव्यू में ओसीसीआरपी  ने कहा कि चांग का कहना था कि उन्हें गुपचुप तरीके से अडानी ग्रुप के शेयरों को खरीदे जाने के बारे में कोई जानकारी नहीं है।
                 इस बीच अडानी ग्रुप ने एक बयान जारी कर इन आरोपों का खंडन किया है। ग्रुप ने कहा कि यह जॉर्ज सोरोस की मदद से चलने वाले संगठनों की हरकत लग रही है और विदेशी मीडिया का एक सेक्शन भी इसे हवा दे रहा है ताकि हिंडनबर्ग रिपोर्ट के जिन्न को फिर से खड़ा किया जा सके। ये दावे एक दशक पहले बंद हो चुके मामलों पर आधारित हैं।                    ग्रुप ने कहा है कि उस समय ओवर इनवॉइस को, विदेशों में फंड ट्रांसफर करने, रिलेटेड पार्टी ट्रांजैक्शन और एफपीआई के जरिए निवेश के आरोपों की जांच की गई थी। एक इंडिपेंडेंट एडजुकेटिंग अथॉरिटी और एक अपीलेट ट्रिब्यूनल ने इस बात की पुष्टि की थी कि कोई ओवर-वैल्यूएशन नहीं था और ट्रांजैक्शंस कानूनों के मुताबिक थे। मार्च 2023 में सुप्रीम कोर्ट ने हमारे पक्ष में फैसला दिया था। इसलिए इन आरोपों की कोई प्रासंगिकता या आधार नहीं है।
                     गौरतलब है कि इससे पहले अमेरिका की शॉर्ट सेलिंग फर्म हिंडनबर्ग रिसर्च ने जनवरी में अडानी ग्रुप के बारे में एक रिपोर्ट जारी की थी। इसमें अडानी ग्रुप पर शेयरों की कीमत में छेड़छाड़ करने के गंभीर आरोप लगाए गए थे। अडानी ग्रुप ने इन आरोपों का खंडन किया था। उसका कहना था कि उसने हमेशा नियमों का पालन किया है। लेकिन इस रिपोर्ट के कारण अडानी ग्रुप के शेयरों में भारी गिरावट आई थी और उसका मार्केट कैप 150 अरब डॉलर कम हो गया था। 

Latest articles

भागवत के बयान के बाद फिर तेज हुई 75 साल पर राजनीति

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत के एक बयान के बाद फिर से 75...

SENA देशों में अब ऋषभ पंत से बड़ा कोई नहीं! दमदार फिफ्टी, धोनी की बराबारी

इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट मैच के तीसरे दिन टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज...

कभी रोनित रॉय के पास नहीं होते थे खाने और भाड़े के पासे, आज हैं करोड़ों के मालिक

एक्टर रोनित रॉय फिल्मों से लेकर वेब सीरीज और टीवी सीरियल्स तक में अपनी...

तालिबान को लुभाने में जुटे भारत-पाकिस्तान,इस्लाम या पैसा,क्या चाहेगा अफगानिस्तान

अफगानिस्तान पर कब्जे के बाद अब तालिबान ही काबुल का भाग्य विधाता है। ऐसे...

More like this

भागवत के बयान के बाद फिर तेज हुई 75 साल पर राजनीति

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत के एक बयान के बाद फिर से 75...

SENA देशों में अब ऋषभ पंत से बड़ा कोई नहीं! दमदार फिफ्टी, धोनी की बराबारी

इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट मैच के तीसरे दिन टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज...

कभी रोनित रॉय के पास नहीं होते थे खाने और भाड़े के पासे, आज हैं करोड़ों के मालिक

एक्टर रोनित रॉय फिल्मों से लेकर वेब सीरीज और टीवी सीरियल्स तक में अपनी...