Homeदेशचार राज्यों में BJP के नए अध्यक्षों का ऐलान ,बिहार में सम्राट...

चार राज्यों में BJP के नए अध्यक्षों का ऐलान ,बिहार में सम्राट चौधरी को मिली जिम्मेदारी तो राजस्थान में सीपी जोशी को मिली कमान

Published on

न्यूज़ डेस्क
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने आज बिहार, दिल्ली, राजस्थान और ओडिशा में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्षों को बदल दिया है। सम्राट चौधरी को बिहार बीजेपी का अध्यक्ष बनाया है ,वहीं सीपी जोशी को राजस्थान का पार्टी प्रदेश अध्यक्ष, इसके साथ ही मनमोहन सामल को ओडिशा का पार्टी प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। वीरेंद्र सचदेवा को दिल्ली बीजेपी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है, सचदेवा अभी तक दिल्ली के कार्यकारी अध्यक्ष थे। अब ये चारो अध्यक्ष स्वतंत्र होकर पार्टी को आगे बढ़ाने का काम करेंगे।

बिहार बीजेपी के नए बॉस अब सम्राट चौधरी हो गए हैं। आलाकमान ने उन्हें बिहार बीजेपी का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। दरअसल, सम्राट चौधरी अभी विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष की भूमिका में हैं। वहीं बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल के बाद अब पार्टी की कमान सम्राट चौधरी के हाथों में सौंपी गई है। बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह के द्वारा जारी पत्र में यह स्पष्ट कर दिया गया है कि बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सम्राट चौधरी को सौंपी गई है। बता दें कि संजय जायसवाल अभी तक इस पद को संभाल रहे थे और उनका कार्यकाल पिछले साल ही समाप्त हो गया था।

उधर दिल्ली में वीरेंद्र सचदेवा एमसीडी चुनाव के बाद पूर्व अध्यक्ष आदर्श सचदेवा द्वारा इस्तीफा देने के बाद से बतौर कार्यकारी अध्यक्ष रूप में काम कर रहे थे। दिल्ली बीजेपी के नवयिुक्त स्थायी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा साल 1988 से ही राजनीति में सक्रिय हैं। वह बीजेपी चांदनी चौक जिला के उपाध्यक्ष व महामंत्री भी रह चुके हैं। साल 2007 में वे चांदनी चौक के जिलाध्यक्ष बनाए गए थे। इसके बाद साल 2014 में मयूर विहार जिले के अध्यक्ष भी चुने गए। साल 2009 में प्रदेश में मंत्री रहे और 2017 में प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए गए। अब उन्हें दिल्ली बीजेपी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

राजस्थान में विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने सतीश पूनियां की जगह चित्तौड़गढ़ से सांसद सीपी जोशी को बीजेपी का नया प्रदेशाध्यक्ष बनाया है। वहीं सतीश पूनियां का तीन साल का कार्यकाल पूरा हो गया था। दरअसल, सीपी जोशी हाल ही में हुए ब्राह्मण पंचायत में शामिल हुए थे। ऐसा माना जा रहा है कि राजस्थान में आगामी चुनाव को देखते हुए बीजेपी ने प्रदेश के ब्राह्मण समाज को साधने के लिए ये अहम फैसला लिया है। सीपी जोशी राजस्थान की चित्तौड़गढ़ लोकसभा सीट से सांसद हैं। उन्होंने साल 2014 में पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ा था। इसके बाद पार्टी ने दोबारा उन पर भरोसा जताया और उन्हें टिकट दिया।

ओडिशा के पूर्व राजस्‍व मंत्री और बीजेपी के वरिष्‍ठ नेता मनमोहन सामल को पार्टी ने अपना नया अध्‍यक्ष नियुक्‍त किया है। मनमोहन सामल ओडिशा प्रदेश अध्यक्ष के रूप में समीर मोहंती का स्थान लेंगे। प्रदेश अध्यक्ष के रूप में मोहंती का तीन साल का कार्यकाल इसी साल जनवरी में खत्म हुआ था। बता दें कि बीजेपी ने अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव के मद्देनजर समाल को ओडिशा की कमान सौंपी है, ताकि बेहतर रणनीतियां बनाई जा सके और राज्‍य में बहुमत से बीजेपी की सरकार बने। पार्टी ने अभी से अपनी तैयारियां तेज कर दी है।

Latest articles

Axion 4 Mission: इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पहुंचे शुभांशु शुक्ला, 14 दिन तक स्पेस में बिताएंगे समय

भारतीय एस्ट्रोनॉट शुभांशु शुक्ला सहित चारों एस्ट्रोनॉट 28 घंटे का सफर तय कर इंटरनेशनल...

आतंकवाद के मुद्दे पर…’, भारत ने SCO के संयुक्त बयान से किया किनारा,

भारतीय विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को शंघाई को-ऑपरेशन ऑर्गनाईजेशन (SCO) के संयुक्त बयान को...

इंग्लैंड के खिलाफ दूसरा टेस्ट नहीं खेलेंगे जसप्रीत बुमराह, पूर्व कोच रवि शास्त्री

भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ पहला टेस्ट मैच हार गई है।अगले मुकाबलों में जीत...

लैपटॉप चार्जिंग में लगाकर चलाना खतरनाक या बेहतरबिकल्प

अगर आप भी लैपटॉप पर लंबे समय तक काम करते हैं और उसे चार्ज...

More like this

Axion 4 Mission: इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पहुंचे शुभांशु शुक्ला, 14 दिन तक स्पेस में बिताएंगे समय

भारतीय एस्ट्रोनॉट शुभांशु शुक्ला सहित चारों एस्ट्रोनॉट 28 घंटे का सफर तय कर इंटरनेशनल...

आतंकवाद के मुद्दे पर…’, भारत ने SCO के संयुक्त बयान से किया किनारा,

भारतीय विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को शंघाई को-ऑपरेशन ऑर्गनाईजेशन (SCO) के संयुक्त बयान को...

इंग्लैंड के खिलाफ दूसरा टेस्ट नहीं खेलेंगे जसप्रीत बुमराह, पूर्व कोच रवि शास्त्री

भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ पहला टेस्ट मैच हार गई है।अगले मुकाबलों में जीत...