Homeदेशअनिल झा भारतीय जनता पार्टी छोड़ आम आदमी पार्टी की शरण में

अनिल झा भारतीय जनता पार्टी छोड़ आम आदमी पार्टी की शरण में

Published on

 

दिल्ली विधान सभा चुनाव से पूर्व सभी प्रमुख राजनीतिक पार्टियों में भगदड़ मची हुई है।चुनाव में टिकट और जीत की तलाश में नेता अपनी पुरानी पार्टी छोड़ ,दूसरी पार्टी में योगदान कर रहे हैं।इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी के नेता अनिल झा ने अपनी मूल पार्टी का दामन छोड़कर आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है। आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल की प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने आधिकारिक रूप से पार्टी की सदस्यता ली। केजरीवाल ने कहा कि अनिल का आम आदमी पार्टी में स्वागत है। अनिल झा ने ऐसे समय में आम आदमी पार्टी का दामन थामा है,जब दिल्ली सरकार के पावरफुल मंत्री रहे कैलाश गहलोत ने पार्टी और अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। बीजेपी नेता के आम आदमी पार्टी ज्वाइन करने को लेकर पहले ही सूचना दी गई थी। हालांकि तब नाम को लेकर खुलासा नहीं किया गया था।

भारतीय जनता पार्टी के नेता अनिल झा के पार्टी ज्वाइन करने पर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अनिल झा का आम आदमी पार्टी में स्वागत है। उन्होंने कहा कि अनिल झा पूर्वांचल के सबसे बड़े नेताओं में से एक माने जाते हैं। यूपी और बिहार के लोग शिक्षा और रोजगार के लिए दिल्ली आते हैं। जब डीडीए गरीबों के लिए मकान बनाने में विफल रहा, तब अवैध कॉलोनियां बनीं और बड़ी संख्या में पूर्वांचल के लोग इनमें रहते हैं। दोनों पार्टियों (कांग्रेस और बीजेपी) ने पूर्वांचल के लोगों के साथ अन्याय किया है। जब मैं सीएम बना,तो मैंने पहली बार अवैध कॉलोनियों में सड़क,सीवर और पानी की पाइपलाइन बिछानी शुरू की। हमने 1750 अवैध कॉलोनियों में से 1650 में पानी की पाइपलाइन बिछाई है।

अरविन्द केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि अनिल झा पूर्वांचल के बड़े नेता हैं। उन्होंने काफी काम किया है। पूर्वांचल समाज कच्ची कॉलोनी में रहता है। अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा कि बीजेपी और कांग्रेस ने यहां सिर्फ राजनीति ही की है। हमारी सरकार से पहले कच्ची कॉलोनी में सड़क नहीं थी,सीवर नहीं थे,पानी नहीं था। हमारी सरकार ने सारी अड़चनें दूर की, सड़क,सीवर,पानी निकासी,स्ट्रीट लाइट,मोहल्ला क्लिनिक,स्कूल बनाए। 1750 कच्ची कॉलोनी है। 100 में फॉरेस्ट और एएसआई की वजह से काम नहीं हो पाया, बाकी में काफी काम करवाया।

केजरीवाल ने आगे कहा कि अब कच्ची कॉलोनियों में अच्छे रिश्ते आने लगे हैं। बीजेपी ने केवल धोखा दिया। पिछले चुनाव में हरदीप पुरी ने बोला कि रजिस्ट्री खोल रहे हैं,झूठ बोला।

अरविंद केजरीवाल से जब कैलाश गहलोत के इस्तीफे पर सवाल किया गया तो उन्होंने जवाब देने की जगह माइक दुर्गेश पाठक को ट्रांसफर कर दिया। दुर्गेश पाठक ने कहा कि कैलाश गहलोत को ईडी की रेड का सामना करना पड़ा। इससे बचने के लिए उन्हें बीजेपी में जाना ही एकमात्र रास्ता दिखा । बीजेपी, ईडी,आईटी और सीबीआई के जरिए राजनीतिक लड़ाई लड़ रही है ।

बीजेपी से आम आदमी पार्टी का दामन थामने वाले अनिल झा ने कहा कि दिल्ली के अंदर अरविंद केजरीवाल ने जो सामाजिक तानाबाना बुना है, उसके लिए मैं हाथ जोड़कर इनका नमन करता हूं। दलित,महा दलित, पिछड़े और पूर्वांचलियों को स्थान मिले। उन्होंने कहा कि आप में समाजिक न्याय होगा, पूर्वांचल वासियों को न्याय दिल मिलेगा। उन्होंने आगे कहा कि मैं जिस दल से आया वहां बातें तो काफी बड़ी बड़ी कही गईं, लेकिन कुछ हुआ नहीं। मैं यूपी, बिहार, पश्चिम बंगाल से जब आया तो देखा कि देश में सामाजिक न्याय की बात को अगर कोई पुख्ता कर रहा है तो वो अरविंद केजरीवाल हैं। अनिल झा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल के साथ समस्त पूर्वांचल,मगध और अवध के लोग सिर्फ इसलिए खड़े हैं, क्योंकि आपने सामाजिक न्याय के नारे को पुख्ता किया है।

अनिल झा 32 साल तक भारतीय जनता पार्टी में थे। आज जाकर उन्होंने आम आदमी पार्टी ज्वाइन की है। अनिल झा बीजेपी के पूर्व विधायक भी रह चुके हैं। पूर्वांचल से आने वाले अनिल झा दिल्ली की किराड़ी विधानसभा सीट से दो बार विधायक रह चुके हैं। अनिल झा का जन्म 24 अगस्त 1974 को मधुबनी,बिहार में हुआ था। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा एसबी मिल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल,शिवाजी मार्ग,दिल्ली से की। अनिल झा ने कॉलेज की पढ़ाई दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन पूरा किया। उन्होंने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत सत्यवती कॉलेज के छात्र संघ अध्यक्ष रहते हुए की थी। उन्होंने 1997-98 के लिए दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ का अध्यक्ष चुना गया था। उन्हें 2008 और 2013 में किराड़ी निर्वाचन क्षेत्र से दिल्ली विधानसभा के लिए चुना गया था। वह बीजेपी दिल्ली के उपाध्यक्ष भी रहे हैं।

Latest articles

न्याय का ब्लंडर, निर्दोष पर बवंडर

भारत में पुलिस के काले कारनामे तो जग जाहिर है, लेकिन सत्र न्यायालय से...

संसद में टकराव तेज,ओम बिरला के खिलाफ नो कॉन्फिडेंस मोशन लाने की तैयारी में विपक्ष

विपक्ष संविधान के अनुच्छेद 94 सी के तहत नो कॉन्फिडेंस मोशन लाने की तैयारी...

भारत के Sarvam AI ने जेम‍िनी-चैटजीपीटी को दी टक्‍कर

Bulbul V3 की सबसे बड़ी खासियत है कि इसने एक स्टडी में अपने मुकाबले...

ये चीजें खाते ही शुरू हो जाती है अपच की समस्या

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी और बिगड़ती खानपान की आदतों का असर सीधे पाचन...

More like this

न्याय का ब्लंडर, निर्दोष पर बवंडर

भारत में पुलिस के काले कारनामे तो जग जाहिर है, लेकिन सत्र न्यायालय से...

संसद में टकराव तेज,ओम बिरला के खिलाफ नो कॉन्फिडेंस मोशन लाने की तैयारी में विपक्ष

विपक्ष संविधान के अनुच्छेद 94 सी के तहत नो कॉन्फिडेंस मोशन लाने की तैयारी...

भारत के Sarvam AI ने जेम‍िनी-चैटजीपीटी को दी टक्‍कर

Bulbul V3 की सबसे बड़ी खासियत है कि इसने एक स्टडी में अपने मुकाबले...