Homeदेशतेजस्वी से मिलने आरजेडी कार्यालय पहुंची आंगनबाड़ी सेविका पर पुलिस ने किया...

तेजस्वी से मिलने आरजेडी कार्यालय पहुंची आंगनबाड़ी सेविका पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज

Published on

बीरेंद्र कुमार झा

आज भारी संख्या में आंगनबाड़ी सेविका आरजेडी दफ्तर का घेराव करने पहुंची थी पटना पहुंची थी।इसे रोकने के लिए पुलिस ने इनपर लाठीचार्ज कर दिया।इससे अफरा तफरी मच गई। भागने के क्रम में कई सेविकाओं के पैर में मोच आ गया।इस घटना के बाद आगनवाड़ी सेविकाएं आरजेडी दफ्तर के आगे खड़े होकर रो-बिलख रही हैं। पुलिस ने इनपर लाठीचार्ज की है और वाटर कैनन का इस्तेमाल किया है।वहीं दूसरी तरफ आरजेडी दफ्तर पर भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद है।आरजेडी दफ्तर अंदर से लॉक कर दिया गया है वहीं, आंगनबाड़ी सेविकाओं का कहना है कि डिप्टी सीएम तेजस्वी का आज जन्मदिन है। हम लोग उनसे मिलने आए थे।उन्हेंजन्मदिन की बधाई देते व उनसेअपनी मांगों को पूरा करने कहते, लेकिन यहां तो पुलिस ने हमलोगों की पिटाई कर दी।

आरजेडी कार्यालय पहुंची थी आंगनबाड़ी सेविका

आंगनबाड़ी सेविकाओं का कहना है कि हम लोग मानदेय बढ़ाने और सरकारी कर्मी का दर्जा देने की मांग कर रहे हैं। बिहार में आंगनबाड़ी सेविकाओं को 5 हजार 950 रुपए सैलरी दी जाती है। वे इसे 25 हजार रुपए करने की मांग लंबे समय से कर रहे हैं। आंगनबाड़ी सहायिका की सैलरी 2700 है वे इसे 18 हजार करने की मांग कर रहे हैं। इन लोगों का कहना है कि तेजस्वी ने 2020 ईस्वी में बिहार विधानसभा चुनाव प्रचार में वादा किया था कि मेरी सरकार बनी तो आप लोगों की सभी मांग पूरी की जाएगी, लेकिन वादा आजतक पूरा नहीं किया गया। महागठबंधन सरकार बने भी एक साल से ज्यादा हो गए.

चार प्रमुख संगठनों के बैनर तले आंदोलन जारी

बिहार में संचालित 1.14 लाख आंगनबाड़ी केंद्रों में तैनात करीब 2.15 लाख आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिका हैं। गौरतलब है कि आंगनबाड़ी सेविका व सहायिका 29 सितंबर से ही चार प्रमुख संगठनों के बैनर तले आंदोलनरत हैं इन संगठनों में बिहार राज्य संयुक्त संघर्ष समिति, बिहार राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ, बिहार प्रदेश आंगनबाड़ी संघ (इंटक), बिहार राज्य आगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन शामिल है।

‘एक हफ्ते बाद से पूरे बिहार में प्रदर्शन करेंगे’

आंगनबाड़ी सेविकाओं का कहना है कि एक हफ्ते बाद से पूरे बिहार में प्रदर्शन करेंगे।सड़क जाम करेंगे।इनलोगों ने 6 नवंबर को विधानसभा गेट पर, आर ब्लॉक चौराहा, डाकबंगला चौराहा पर भी प्रदर्शन किया था। तब भी इन्हें हटाने के लिए पुलिस ने इनपर बर्बरतापूर्ण करवाई की थी।इस समय शीतकालीन सत्र चल रहा है।बुधवार को भी पटना में कुछ अलग जगहों पर आंगनबाड़ी सेविकाओं ने प्रदर्शन की थी

 

Latest articles

जनगणना 2027 के लिए 11,718 करोड़ रुपये मंजूर, मोदी सरकार का बड़ा फैसला

lकेंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि 2027 से देशभर में जनगणना होगी।...

राहुल गांधी ने वायु प्रदूषण का सदन में उठाया मुद्दा, विस्तृत चर्चा की मांग की

#RahulGandhi # issue #airpollution #House#demand#detaileddiscussion.#Govt लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रदूषण के मुद्दे...

आधार की फोटोकॉपी पर जल्द लगेगी रोक! UIDAI ला रहा बड़ा बदलाव

कई वर्षों से जहां भी पहचान देने की बात आती है आधार की फोटोकॉपी...

डायबिटीज के मरीजों के लिए खुशखबरी, भारत में लॉन्च हुई Ozempic

दवा कंपनी नोवो नॉर्डिस्क ने भारत में अपनी चर्चित डायबिटीज दवा ओजेम्पिक लॉन्च कर...

More like this

जनगणना 2027 के लिए 11,718 करोड़ रुपये मंजूर, मोदी सरकार का बड़ा फैसला

lकेंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि 2027 से देशभर में जनगणना होगी।...

राहुल गांधी ने वायु प्रदूषण का सदन में उठाया मुद्दा, विस्तृत चर्चा की मांग की

#RahulGandhi # issue #airpollution #House#demand#detaileddiscussion.#Govt लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रदूषण के मुद्दे...

आधार की फोटोकॉपी पर जल्द लगेगी रोक! UIDAI ला रहा बड़ा बदलाव

कई वर्षों से जहां भी पहचान देने की बात आती है आधार की फोटोकॉपी...