नॉब वाला इंडक्‍शन चूल्‍हा पूरा करेगा गैस चूल्‍हे की कमी, ग्रिल स्‍टैंड का जानें उपयोग

0
26

सिलि‍ंडर की च‍िंता के चलते इन दिनों इंडक्‍शन की खरीदारी बहुत अधिक हो रही है। बीते दिनों तमाम ऑनलाइन स्‍टोर्स पर इंडक्‍शन आउट ऑफ स्‍टॉक भी हुए थे। अब फ‍िर से ये उपलब्‍ध होने लगे हैं। अगर आप नया इंडक्‍शन खरीदने जा रहे हैं तो सिर्फ इंडक्‍शन ही ना खरीदें। उसके साथ अहम एक्‍सेसरीज और प्रमुख फीचर्स पर भी ध्‍यान दें। इससे आप अपने इंडक्‍शन चूल्‍हे का एकदम सही इस्‍तेमाल कर पाएंगे। इनमें ग्र‍िल स्‍टैंड सबसे प्रमुख है। इसके साथ ही आपको इंडक्‍शन के फंक्‍शनों को देखना चाहिए। अगर एडजस्‍टेबल नॉब वाला इंडक्‍शन लेते हैं तो वह गैस चूल्‍हे की कमी को पूरा कर सकता है।

एडजस्‍टेबल नॉब इंडक्‍शन में गैस चूल्‍हे की तरह ही एक नॉब लगा होता है। जिस प्रकार आप अपने गैस चल्‍हू को नॉब से खोलते और बंद करते हैं, उसी तरह से आजकल कई इंडक्‍शन में भी यह आने लगा है। इंडक्‍शन में एडजस्‍टेबल नॉब होने से बटन या टच पैनल को दबाकर टेंपरेचर कम-ज्‍यादा करने की जरूरत नहीं होती। जैसे गैस चूल्‍हे में आंच को कम-ज्‍यादा किया जाता है, उसी तरह एडजस्‍टेबल नॉब इंडेक्‍शन में आंच को घटाया-बढ़ाया जा सकता है।

किचन में काम करते वक्‍त हमारा ध्‍यान सिर्फ चूल्‍हे पर नहीं होता। कई बार खाना पकाते समय हम अन्‍य कामों में लग जाते हैं। जैसे- कई महिलाएं बर्तन धोने लगती हैं। मान लीजिए आपने गैस चूल्‍हे पर दूध चढ़ाया हुआ है। अचानक आपकी नजर जाती है कि वह उबाल आने वाला है तो आप झट से नॉब को कम कर देती हैं। उससे आंच तुरंत कम हो जाती है। एडजस्‍टेबल नॉब इंडक्‍शन में भी यही सुविधा मिलती है। अगर खाना उबाल जाने लगे तो झट से नॉब घुमाकर आंच को कम किया जा सकता है। इसके विपरीत बटन या टच पैनल वाले इंडक्‍शन में पॉइंट-पॉइंट करके हीट कम होती है जिससे आंच देर से घटती है और कई बार खाना उबाल चला जाता है।

बहुत से लोगों के मन में यह सवाल आ सकता है कि नॉर्मल इंडक्‍शन के मुकाबले एडजस्‍टेबल नॉब इंडक्‍शन वाले चूल्‍हे महंगे आएंगे। ऐसा बिलकुल नहीं है। ये सामान्‍य इंडक्‍शन चूल्‍हे की कीमत में ही मिल रहे हैं। सिर्फ नॉब की सुविधा को इनमें जोड़ा गया है। बाकी काम करने का तरीका सामान्‍य इंडक्‍शन के जैसा ही है।

इंडक्‍शन लेते समय लोग उसके साथ मिलने वाली एक्‍सेसरीज पर ध्‍यान नहीं देते। ग्रिल स्‍टैंड इनमें सबसे प्रमुख है। ज्‍यादातर कंपनियां इसे इंडक्‍शन के साथ नहीं देतीं। लेकिन कई कंपनियां अपने इंडक्‍शन के साथ इसे देती हैं। इसका मुख्‍य आपके खाने को ग्र‍िल करना है। खासतौर पर जो लोग नॉनवेज खाते हैं, उनके यह काम आएगा। लेकिन वेज‍िटेर‍ि‍यन खाने वाले इसे रोट‍ियां सेंकने में इस्‍तेमाल कर सकते हैं। अगर आपके इंडक्‍शन के साथ यह एक्‍सेसरीज नहीं आती तो फ‍िर आपको इसके लिए अलग से पैसे खर्च करने होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here