HomeदेशBJP सांसद प्रज्ञा ठाकुर को भारी पड़ा चाकू रखने की सलाह देना,कर्नाटक...

BJP सांसद प्रज्ञा ठाकुर को भारी पड़ा चाकू रखने की सलाह देना,कर्नाटक में दर्ज हुई FIR

Published on

नई दिल्ली: अपने विवादित बयानों के कारण में चर्चाओं में रहने वाली भाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर एक फिर से सुर्खियों में हैं। अपने बयान के कारण प्रज्ञा ठाकुर इस बार मुश्किलों से घिर गई हैं। प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कर्नाटक में एक कार्यक्रम के दौरान लोगों को चाकू रखने की सलाह दी थी। बुधवार को कर्नाटक के शिवमोग्गा जिले में उनके इस बयान को लेकर मामला दर्ज किया गया।

शिवमोग्गा जिला कांग्रेस कमेटी की शिकायत पर दर्ज हुई एफआईआर

शिवमोग्गा जिला कांग्रेस कमेटी के एचएस सुंदरेश की शिकायत के आधार पर प्रज्ञा ठाकुर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। प्रज्ञा ठाकुर, लोकसभा में भोपाल से भाजपा सांसद हैं। उनके ऊपर आईपीसी की धाराओं- 153ए, 153बी, 268, 295ए, 298, 504 और 508 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

प्रज्ञा ठाकुर ने दी थी हिंदुओं को अपने घरों में हथियार रखने की सलाह

कर्नाटक के शिवमोग्गा में आयोजित हिन्दू जागरण वैदिक के दक्षिण क्षेत्र वार्षिक सम्मेलन में भाजपा नेता और सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने विवादित बयान दिया था। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रज्ञा ठाकुर ने हिन्दुओं को अपने घरों में हथियार रखने की सलाह दी थी। उन्होंने कहा था कि अगर और कुछ नहीं है तो कम से कम उन चाकुओं की धार तेज रखें जिनका इस्तेमाल सब्जियां काटने के लिए किया जाता है। मैं नहीं जानती कि कौन सी स्थिति कब पैदा होगी। हर किसी को आत्मरक्षा का अधिकार है। यदि कोई हमारे घर में घुसकर हम पर हमला करता है तो उचित जवाब देना हमारा अधिकार है। प्रज्ञा ठाकुर ने कहा था लव जिहाद में शामिल लोगों को उनकी भाषा में जवाब देना चाहिए अपनी लड़कियों की रक्षा करें।

Latest articles

भोपाल कॉन्फ्रेंस में CJI की मौजूदगी में न्यायिक रोडमैप तय

चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया और सुप्रीम कोर्ट, 25 राज्यों के हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस...

बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर राहुल के साइन नहीं? कांग्रेस ने बताई वजह

#RahulGandhi# signature # no-confidencemotion #Birla #missing#Congress #explains the reason विपक्ष ने मंगलवार को लोकसभा स्पीकर...

खाते में पैसे आये और मिनटों में उड़ गए, ये है नया डिजिटल स्कैम

आज के डिजिटल दौर में ठगी के तरीके जितनी तेजी से बदल रहे हैं,...

हर घूंट पानी के बाद यूरिन क्यों आता है? जानिए क्या है कारण और शरीर का पूरा साइंस

हम सभी को बचपन से यही सिखाया जाता है कि दिन भर में खूब...

More like this