Milk Price Hike: देश भर में महंगा हुआ अमूल दूध, इतने रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी, जाने नया रेट

0
89

न्यूज डेस्क
लोकसभा चुनाव के नतीजों से पहले अमूल का दूध महंगा हो गया है। गुजरात मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन ने अमूल दूध की कीमत प्रति लीटर दो रुपये बढ़ाने का ऐलान किया है। अमूल की बढ़ी हुई कीमतें आज से लागू हो गयी हैं। गुजरात मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन ने अमूल गोल्ड, अमूल ताजा और अमूल शक्ति तीनों के दाम में प्रति लीटर दो रुपये बढ़ाने का फैसला लिया है। अमूल ताजा छोटे पाउच के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

नई कीमत के मुताबिक अमूल गोल्ड 500 एमएल की कीमत 32 रुपये से बढ़कर 33 रुपये हो गई है। अमूल गोल्ड एक लीटर की कीमत 66 रुपये हो गई है। पहले इसकी कीमत 64 रुपये प्रति लीटर थी। इसी तरह अमूल ताजा 500 एमएल की कीमत 26 से बढ़कर 27 रुपये हो गई है। अमूल शक्ति 500 एमएल की कीमत 29 रुपये से बढ़कर 30 रुपये हो गई है। अमूल ताजा छोटे पाउच को छोड़कर सभी के दाम दो रुपये प्रति लीटर बढ़ा दिए गए हैं।

अमूल नाम से दूध बेचने वाली गुजरात कोआपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन (जीसीएमएमएफ) के प्रबंध निदेशक जयेन मेहता के मुताबिक दूध उत्पादन और संचालन लागत बढ़ने से मूल्य में बढ़ोतरी करनी पड़ रही है। अमूल गोल्ड का 33 रुपये और अमूल शक्ति का 30 रुपये हो गया है। मूल्य में 3-4 प्रतिशत की वृद्धि की गई है, जो औसत खाद्य महंगाई से कम है। हमने फरवरी 2023 के बाद से प्रमुख बाजारों में मूल्य वृद्धि नहीं की थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here