विकास कुमार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमृत भारत रेलवे स्टेशन योजना को वर्चुअली लॉन्च किया है। इसके तहत देशभर के तेरह सौ नौ रेलवे स्टेशनों को री-डेवलप किया जाएगा। पहले फेस में पांच सौ आठ रेलवे स्टेशनों को शामिल किया गया है। ये पांच सौ आठ स्टेशन देश के 27 राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों में हैं। पहले चरण में यूपी और राजस्थान में 55, बिहार में 49, महाराष्ट्र में 44 और एमपी में 34 स्टेशनों को विकसित किया जाएगा। वहीं बंगाल में 37, असम में 32, ओडिशा में 25, पंजाब में 22 और गुजरात-तेलंगाना में 21 स्टेशनों को विकसित किया जाएगा.।इसके अलावा झारखंड में 20, आंध्र प्रदेश-तमिलनाडु में 18-18 स्टेशन, हरियाणा में 15 और कर्नाटक में 13 स्टेशनों को री-डेवलप किया जाएगा। इस बड़े प्रोजेक्ट में कुल 24 हजार 4 सौ 70 करोड़ रुपए खर्च होंगे।
अगले 30 सालों की जरूरतों को ध्यान में रखकर देश के रेलवे स्टेशनों को री-डेवलेप किया जाएगा। रेलवे स्टेशनों को सिटी सेंटर के रूप में डेवलप किया जाएगा। इस योजना के अमल में लाने से वाकई में इंडियन रेलवे का कायापलट हो जाएगा।

