Homeदेशआतंकवादियों को चुन-चुन कर मारेंगे,’अमित शाह ने पहलगाम के दहशतगर्दों को दी...

आतंकवादियों को चुन-चुन कर मारेंगे,’अमित शाह ने पहलगाम के दहशतगर्दों को दी वॉर्निंग

Published on

पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि यह नरेंद्र मोदी सरकार है। इसमें किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा इस देश के हर इंच से आतंकवाद को उखाड़ फेंकना हमारा संकल्प है और इसे पूरा किया जाएगा। यह बात बोडोफा उपेंद्रनाथ ब्रह्मा की विरासत को सम्मानित करने के लिए सड़क और प्रतिमा के उद्घाटन समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कही।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि अगर कोई कायरतापूर्ण हमला करके यह सोचता है कि यह उनकी बड़ी जीत है, तो एक बात समझ लीजिए, यह नरेंद्र मोदी सरकार है,इसमें किसी को बख्शा नहीं जाएगा। इस देश के हर इंच से आतंकवाद को उखाड़ फेंकना हमारा संकल्प है और यह पूरा होगा। इस लड़ाई में न केवल 140 करोड़ भारतीय बल्कि पूरी दुनिया भारत के साथ खड़ी है, दुनिया के सभी देश एक साथ आए हैं और आतंकवाद के खिलाफ इस लड़ाई में भारत के लोगों के साथ खड़े हैं। मैं यह संकल्प दोहराना चाहता हूं कि जब तक आतंकवाद का सफाया नहीं हो जाता, हमारी लड़ाई जारी रहेगी और जिन्होंने इसे अंजाम दिया है, उन्हें उचित सजा जरूर मिलेगी।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि आज मैं जनता से कहना चाहता हूं कि हम 90 के दशक से कश्मीर में आतंकवाद चलाने वालों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर मजबूती से लड़ रहे हैं। आज वो (आतंकवादी) ये न सोचें कि उन्होंने हमारे नागरिकों की जान लेकर लड़ाई जीत ली है। मैं आतंक फैलाने वालों से कहना चाहता हूं कि ये लड़ाई खत्म नहीं हुई है, हर एक को मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमने हर चीज का कड़ा जवाब दिया है, चाहे वह उत्तर पूर्व हो, वामपंथी उग्रवाद के क्षेत्र हों या फिर कश्मीर में आतंकवाद का साया हो।पहलगाम आतंकवादी हमले के गुनाहगारों को भी मिलेगा माकूल जवाब।

Latest articles

बिहार CM पद को लेकर BJP, JD(U) में खींचतान;बेटे को सपोर्ट कर सकते हैं नीतीश कुमार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गुरुवार को राज्यसभा के दो साल में होने वाले चुनावों...

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ प्रस्ताव ध्वनिमत से खारिज, विपक्ष ने की शाह के खिलाफ नारेबाजी

लोकसभा में स्पीकर ओम बिरला को पद से हटाने के लिए लाया गया विपक्ष...

TV में Youtube देखते समय 30 सेकंड लंबे विज्ञापन जो नहीं होंगे Skip, क्‍यों हो रहा ऐसा?

स्‍मार्ट टीवी में यूट्यूब देखने वालों की संख्‍या लगातार बढ़ रही है। लोगों की...

घंटों नहीं देखते स्क्रीन तो क्यों सूख रही हैं आपकी आंखें? जानिए ड्राई आई के छिपे कारण

आजकल कई लोग आंखों में जलन, सूखापन या किरकिराहट महसूस करने की शिकायत करते...

More like this