Homeदेशसोशल मीडिया ने बना दी जोड़ी- अमेरिकी दूल्हे ने की बिहारी लड़की...

सोशल मीडिया ने बना दी जोड़ी- अमेरिकी दूल्हे ने की बिहारी लड़की से शादी, भारतीय रीति रिवाज से शादी होते देख भावुक हुई ब्रायन की मां

Published on

विकास कुमार
बिहार की एक लड़की की अमेरिका के दूल्हे से शादी की चर्चा पूरे पटना में हो रही है। पटना की लड़की मनीषा अमेरिका के कैलिफोर्निया में रहने वाले ब्रायन से इंस्टाग्राम के जरिए जुड़ी थी। पांच साल से मनीषा इंस्टाग्राम के जरिए ब्रायन से जुड़ी हुई थी,लंबे समय तक इंस्टाग्राम पर बात करते करते दोनों का दिल भी जुड़ गया। आखिरकार दोनों ने जिंदगी भर साथ रहने का मन बना लिया। प्यार के रिश्ते को शादी में बदलने के लिए ब्रायन अमेरिका से बिहार आ गया। यहां भारतीय रीति रिवाज से दोनों की शादी हुई।

वहीं मनीषा और ब्रायन की शादी में परिवार के लोगों ने भी पूरे उत्साह से हिस्सा लिया। दुल्हन की मामी ने भी इस शादी पर खुशी का इजहार किया। वहीं मनीषा की छोटी बहन भी अमेरिकन बहनोई पाकर काफी खुश नजर आई।

वहीं बिहारी लड़की से शादी कर ब्रायन भी काफी खुश नजर आए। ब्रायन ने कहा कि शादी के रस्म के लिए बैठे बैठे उनके पांव अकड़ गए थे। वहीं अपने प्रेमी से शादी करने के बाद मनीषा भी काफी खुश नजर आईं।

सोशल मीडिया ने समाज की धारा ही बदल दी है,सोशल मीडिया ने मनीषा की जिंदगी को भी पूरी तरह से बदल दिया है। अब उम्मीद है कि ब्रायन और मनीषा शादी के इस पवित्र रिश्ते को गंभीरता से निभाएंगे।

Latest articles

12 सीटों पर महागठबंधन की आपसी फाइट,बिहार की ‘दोस्ताना जंग’ में नफा- नुकसान

बिहार में महागठबंधन के घटक दलों के बीच सीट बंटवारे को लेकर सहमति न...

सीएम नीतीश ने बताया बिहार में कैसा है माहौल, बोले- याद कीजिये क्या स्थिति थी

सीएम नीतीश कुमार ने बिहार चुनाव को लेकर मुजफ्फरपुर में एक जनसभा को संबोधित...

आपके परिवार के लिए कितने लीटर वाला गीजर रहेगा परफेक्ट? दूर करें कन्फ्यूजन

इस महीने की शुरुआत के साथ ही मौसम में ठंडक अब धीरे-धीरे बढ़ रही...

डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर होने पर तेजी से सड़ने लगती है किडनी

डायबिटीज़ और हाई ब्लड प्रेशर दोनों “साइलेंट डिज़ीज़” हैं, जो धीरे-धीरे शरीर को अंदर...

More like this