Bihar News: डॉ. भीमराव अंबेडकर आवासीय विद्यालयों में 11वीं में एडमिशन शुरू, JEE-NEET की भी मिलेगी फ्री कोचिंग

0
16
  • अभ्यर्थी 8 अप्रैल से 27 अप्रैल तक कर सकेंगे आवेदन, नामांकन की प्रक्रिया 15 मई से 25 मई तक

  • JEE-NEET जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए विशेष कोचिंग भी उपलब्ध

Bihar News: अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग से संचालित 46 डॉ. भीमराव अंबेडकर आवासीय विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-28 के लिए कक्षा 11 में नामांकन की प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है। इच्छुक छात्र-छात्राएं 8 अप्रैल से 27 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को निःशुल्क नामांकन के साथ-साथ पूर्ण आवासीय सुविधा (रहने-खाने, यूनिफॉर्म आदि) प्रदान की जाएगी। विभाग की अधिसूचना के अनुसार, चयन कक्षा 10 में प्राप्त अंकों के आधार पर होगा।

इच्छुक अभ्यर्थी अपने जिले के जिला कल्याण कार्यालय में निर्धारित प्रपत्र के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं अथवा विभागीय वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन भी कर सकते हैं। नामांकन के लिए विज्ञान, वाणिज्य और कला तीनों संकाय उपलब्ध हैं। छात्र-छात्राएं अपनी रुचि और योग्यता के अनुसार संकाय चुन सकते हैं। विद्यालय का आवंटन अभ्यर्थियों की प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। वहीं नामांकन की प्रक्रिया 15 मई से 25 मई तक चलेगी।

विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है यदि कोई चयनित अभ्यर्थी निर्धारित अवधि में नामांकन नहीं कराता है, तो प्रतीक्षा सूची से अगले अभ्यर्थियों को मौका दिया जाएगा। आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज जाति प्रमाण-पत्र कक्षा 10 का अंक पत्र आधार कार्ड की छायाप्रति पासपोर्ट साइज फोटो अनिवार्य है।

इन आवासीय विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ जेईई, नीट जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए भी विशेष कोचिंग और सुविधाएं उपलब्ध हैं, जिससे छात्रों का समग्र विकास सुनिश्चित होता है। विस्तृत जानकारी विभागीय वेबसाइट state.bihar.gov.inscstwelfare पर प्राप्त कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here