Homeदेशसंसद के शीतकालीन सत्र को लेकर आज होगी सर्वदलीय बैठक 

संसद के शीतकालीन सत्र को लेकर आज होगी सर्वदलीय बैठक 

Published on

न्यूज़ डेस्क 
संसद के शूटकलों सत्र को लेकर आज सर्वदलीय बैठक बुलाई गई है। यह बैठक 11 बजे दिन में होनी है। संसद का सत्र चार दिसंबर से होना है और यह 22 दिसंबर तक चलेगा। इस दौरान  15 बैठके होंगी। कुछ प्रमुख विधेयकों पर चर्चा भी हो सकती है।          
   कुछ पुराने कानून को बदलने की भी बात की जा रही है। ब्रिटिश कालीन तीन अपराध कानूनों, भारतीय दंड संहिता, दंड प्रक्रिया संहिता और साक्ष्य अधिनियम को बदलने के लिए लाए गए विधेयक शामिल हैं। इस समय संसद में 37 विधेयक लंबित हैं। इनमें से 12 चर्चा और पारित करने के लिए सूचीबद्ध हैं। 7 विधेयक पेश किए जाने हैं।
              मुख्य निर्वाचन आयुक्त और निर्वाचन आयुक्तों की नियुक्ति से संबंधित एक महत्वपूर्ण विधेयक भी संसद में लंबित है। विधेयक में मुख्य निर्वाचन आयुक्त और निर्वाचन आयुक्तों का दर्जा कैबिनेट सचिव के समान करने का प्रावधान प्रस्तावित है। इस समय वे उच्चतम न्यायालय के एक न्यायाधीश का दर्जा रखते हैं। इस विधेयक को मॉनसून सत्र में पेश किया गया था। विपक्षी सदस्यों और पूर्व मुख्य निर्वाचन आयुक्तों के विरोध के चलते सरकार ने संसद के विशेष सत्र में इसे पारित करने पर जोर नहीं दिया था।
             इसी सत्र में तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ ‘पैसे लेकर सवाल पूछने’ के आरोपों पर आचार समिति की रिपोर्ट लोकसभा में पेश की जाएगी। समिति की उन्हें निष्कासित करने की सिफारिश तभी प्रभाव में आ सकती है, जब सदन रिपोर्ट को मंजूर करेगा।

Latest articles

घुसपैठियों को जमीन देकर देश को खतरे में डाला’प्रधानमंत्री मोदी का कांग्रेस पर हमला

  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम विधानसभा चुनाव से पहले राज्य के कोकराझार जिले में...

LPG संकट पर ‘सरकार दे रही जवाब , लेकिन विपक्ष लोकसभा में  सुनने को तैयार नहीं’

लोकसभा में LPG और संभावित ऊर्जा संकट के मुद्दे पर चर्चा के दौरान केंद्रीय...

घर बैठे चेक कर सकते हैं LPG सिलेंडर बुकिंग का स्टेटस, जानें आसान तरीका

इन दिनों सिलेंडर की कमी से जुड़ी खबरें प्रमुखता से सामने आ रही हैं।ऐसे...

कोलेस्ट्रॉल रिपोर्ट नॉर्मल, फिर भी हार्ट अटैक का खतरा? सावधान! यह हो सकता है कारण 

हार्ट की सेहत की बात होती है तो आमतौर पर लोग एलडीएल, एचडीएल और...

More like this