पटना में विपक्षी दलों की बैठक खत्म, खरगे ने कहा- हमलोग एकजुट होकर आगे बढ़ेंगे

0
984
  • बीरेंद्र कुमार झा

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आह्वान पर देशभर के भाजपा-विरोधी 15 दलों की पटना की गई। ढाई घंटे तक चले इस महाबैठक में भाजपा के खिलाफ एकजुट होने पर चर्चा हुई।

विपक्षी दलों की बैठक खत्म हो गई है। करीब ढाई घंटे तक 15 दलों के नेताओं ने मिशन 2024 पर महामंथन किया। इस दौरान भाजपा के खिलाफ एकजुट होकर लड़ने के मुद्दे पर चर्चा हुई। इसी बीच कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि नफरत की राजनीति के खिलाफ हमलोग एकजुट होकर आगे बढ़ेंगे।

कांग्रेस ने कहा- विधान और लोकतंत्र की रक्षा हमारा एकमात्र दायित्व
इधर, महाबैठक के बीच कांग्रेस ने विपक्षी दलों के नेताओं की तस्वीर पोस्टर की और लिखा कि संविधान और लोकतंत्र की रक्षा हमारा एकमात्र दायित्व है। देश को एक नई दिशा देने के लिए यह बैठक की जा रही है।

महाबैठक में 15 दलों के नेता रहे मौजूद

मुख्यमंत्री आवास शुरू हुई इस विपक्षी एकता की बैठक में 15 दलों के नेतागण उपस्थित रहे। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन देर से पहुंचे,इसलिए बैठक तय समय पर शुरू नहीं हो पाया। बाद में विपक्षी दलों के सभी नेता के पहुंचने पर सभा की कार्यवाही प्रारंभ हुई।RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव भी बैठक में मौजूद रहे। इस बैठक में 15 दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे ।

लोकतंत्र की रक्षा कांग्रेस का दायित्व

इधर, महाबैठक के बीच कांग्रेस ने विपक्षी दलों के नेताओं की तस्वीर पोस्टर की और लिखा कि संविधान और लोकतंत्र की रक्षा हमारा एकमात्र दायित्व है। देश को एक नई दिशा देने के लिए यह बैठक की जा रही है।

राहुल बोले – कांग्रेस देश को जोड़ने का काम कर रही है

राहुल गांधी ने समर्थकों से पूछा कैसा है। इसके बाद उन्होंने कहा कि बिहार में कांग्रेस पार्टी का जो डीएनए है वह बिहारी है। आपने हमारी भारत जोड़ो यात्रा में बहुत मदद की, इससे लिए धन्यवाद। जहां भी गया, वहां बिहार के लोग मिले, वो हमारे साथ चले। यात्रा में आपने हमारी मदद की। क्यों कि, आप विचारधारा को मानते हो। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा हिन्दुस्तान को तोड़ने का काम कर रही है। नफरफ और हिंसा फैलाने का काम कर रही है। कांग्रेस देश को जोड़ने का काम कर रही है। मोहब्बत बांटने का काम करती है। क्योंकि नफरत को नफरत से नहीं काटा जा सकता है।

सभी बड़े नेता पहुंचे थे पटना की मीटिंग में

राहुल और मल्लिकार्जुन खरगे के बाद एनसीपी के शरद पवार, माकपा महासचिव सीताराम येचुरी भी पटना के मीटिंग में पहुंचे थे। शरद पवार के साथ सुप्रिया सुले पहुंची थी। दोनों नेताओं का काफिला अब एनसीपी कार्यालय के लिए निकल चुका है। इधर, राहुल गांधी का काफिला भी सदाकत आश्रम पहुंच चुका है। यहां पर समर्थकों और कार्यकर्ताओं की भीड़ उमड़ी पड़ी है। राहुल गांधी, बाबा साहेब की प्रतिमा का अनावरण करेंगे।

ममता ने कहा- साथ मिलकर लड़ेंगे

इधर, गुरुवार शाम मीडिया से बातचीत करते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि हमलोग एक साथ लड़ेंगे। मीटिंग में जो बात होगी वो शेयर करेंगे, अभी कुछ नहीं बता सकते। मीटिंग में जो तय होगा वो सबके लिए होगा। वहीं राष्ट्रीय महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने कहा यह बैठक काफी अहम है। हमलोगों की यही कामना है कि आज की मीटिंग सफल हो। शुरुआत अगर अच्छी हो तो अंजाम भी अच्छा होगा। पूरे देश को लोग चाहते हैं कि यह मीटिंग सफल हो

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here