सभी डीटीओ को आईटीएमएस के लिए स्थल पहचान करने के निर्देश

0
12

नए विकल्प तलाशने को कहा, ट्रैफिक पुलिस का लिया जाएगा सहयोग

पटना, 7 मई।
यातायात प्रबंधन को और अधिक प्रभावी बनाने व सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से राज्यभर में करीब 700 स्थानों पर आईटीएमएस (इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम) लगाने की विशेष योजना है। परिवहन विभाग ने सभी जिला परिवहन पदाधिकारियों (डीटीओ) को इसके लिए स्थलों की पहचान करने का निर्देश दिया है। राज्य परिवहन आयुक्त(एसटीसी) ने डीटीओ को पहले से चयनित स्थलों के अलावा अन्य संभावित जगहों को भी चिन्हित करने के लिए कहा है।
विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि नए स्थलों के चयन में ट्रैफिक पुलिस की विशेषज्ञता का भी पूरा सहयोग लिया जाएगा। इसमें यातायात की घनत्व, दुर्घटना संभावित क्षेत्र और प्रवर्तन की आवश्यकता को विशेष रूप से ध्यान में रखा जाएगा। इस प्रणाली से सड़क सुरक्षा को मजबूत मिलने के साथ ही यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर प्रभावी निगरानी रखी जा सकेगी।
विभाग के अनुसार, आईटीएमएस सिस्टम यातायात प्रबंधन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इसे जल्द से जल्द स्थापित करने के लिए सही व सटीक जगह की तलाश की जा रही है, ताकि इसका सही उपयोग सुनिश्चित किया जा सके। इससे एआई आधारित ई-चालान, निगरानी, चेहरे की पहचान इत्यादि आसानी से हो सकेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here