अखिलेश अखिल
इस साल होने वाले पांच राज्यों के विधान सभा चुनाव और अगले साल के लोकसभा चुनाव को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष ने अपनी पूरी तैयारी शुरू कर दी है। कोई किसी से पीछे नहीं रहने को तैयार नहीं। पांच राज्यों के चुनाव में बीजेपी का मुकाबला कांग्रेस से ही है ऐसे में दो दलों के बीच एक दूसरे को मात देने की तैयारी है और इसके साथ ही हर तरह के समीकरण तैयार किये जा रहे हैं। सबसे ज्यादा प्रतिष्ठा कांग्रेस की फसी हुई है। अगर कांग्रेस इस चुनाव में बेहतर नहीं का पायेगी तो उसकी मुश्किलें और भी बढ़ सकती है।
अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश में अब कांग्रेस ने कमर कसनी शुरु कर दी है। इसी कवायद में कांग्रेस ने दो बार पीएम मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ चुके अजय राय को उत्तर प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया है। अजय राय 4 बार विधायक भी रह चुके हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ वाराणसी से 2014 और 2019 का लोकसभा चुनाव लड़ चुके हैं। अजय राय पूर्वांचल के बड़े नेताओं में शुमार हैं और बहुमुहार ब्राह्मण समाज के साथ ही पिछड़ों के बीच भी उनकी अच्छी पकड़ है। हालांकि मोदी के खिलाफ चुनाव में वे हर बार मात होते रहे है लेकिन कांग्रेस ने इस बार प्रदेश की जिम्मेदारी देकर बड़ा दाव खेला है।
अजय राय को मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी की जगह लाया गया है। 54 साल के अजय राय का जन्म वाराणसी में हुआ था। वे लगातार 5 बार पांच बार विधायक रह चुके हैं। वर्ष 2009 में भी उन्होंने मुरली मनोहर जोशी के खिलाफ वाराणसी से लोकसभा चुनाव लड़ा था। पूर्वांचल के भूमिहार समाज में अजय राय की अच्छी पैठ मानी जाती है।
इसके अलावा पार्टी ने गुजरात के लिए मुकुल वासनिक और मध्य प्रदेश के लिए रणदीप सिंह सुरजेवाला को प्रभारी महासचिव नियुक्त किया है।
उधर बीजेपी ने आज बड़ा ऐलान किया है। मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के लिए बीजेपी ने कुछ उम्मीदवारों की पहले ही घोषणा कर दी है। बीजेपी की तरफ से कहा गया है कि जिन सीटों पर बीजेपी कमजोर है उन सीटों पर उम्मीदवार घोषत किये गए है ताकि उम्मीदवार को जनता के पास जाने और समस्यायों को समझने का पूरा मौका मिल सके। इस तरह से बीजेपी और कांग्रेस पूरी तरह से चुनाव मूड में खड़ी हो गई है।
चुनावी शतरंज : कांग्रेस ने अजय राय को सौपी यूपी की कमान तो बीजेपी ने एमपी ,छत्तीसगढ़ में किया उम्मीदवारों का ऐलान
Published on
