अजय देवगन ने दिखाई भोला की झलक

0
207
बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन ने अपनी आने वाली फिल्म भोला की झलक सोशल मीडिया पर शेयर की है। भोला’ सस्पेंस थ्रिलर फिल्म है, जिसमें अजय देवगन एक्शन करते नजर आएंगे। इस फिल्म के निदेशक और निर्माता अजय देवगन ही हैं।

अजय ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया वीडियो 

इस फिल्म में अजय देवगन के साथ तब्बू की मुख्य भूमिका होगी। अजय देवगन ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें ‘भोला’ की एक झलक नजर आ रही है। अजय देवगन ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, ‘भोला का वर्ष शुरू हो गया।सभी को नए वर्ष की शुभकामनाएं।’ इसके अलावा उन्होंने शेड्स ऑफ भोला और भोला इन 3डी नामक दो हैश टैग भी लगाए हैं।

30 मार्च को रिलीज होगी फिल्म 

अजय देवगन की फिल्म भोला 3डी में 30 मार्च 2023 को रिलीज होगी। फिल्म भोला तमिल फिल्म ‘कैथी’ की हिंदी रीमेक है। इस फिल्म में साउथ सुपरस्टार कार्थी शिवकुमार ने मुख्य भूमिका निभाई थी। फिल्म को लोकेश कनगराज ने निर्देशित किया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here