रेप, लूट, डकैती,……. सब में मुस्लिम नंबर- 1: एआईयूडीएफ सांसद बदरुद्दीन अजमल

0
124

बीरेंद्र कुमार झा

ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फंड (AIUDF) के प्रमुख बदरुद्दीन अजमल के एक बयान से इस समय विवाद खड़ा हो गया है।दरअसल उन्होंने हाल ही में कहा था कि हम (मुस्लिम) चोरी, डकैती, रेप, लूट सभी अपराधों में नंबर एक हैं ।हम जेल जाने में भी नंबर एक हैं।

क्या थी ऐसे बयान देने की वजह

हालांकि एआईयूडीएफ सांसद बदरुद्दीन अजमल ने ऐसा बयान देने की वजह भी बताई है। उन्होंने विभिन्न मीडिया चैनलों पर सफाई देते हुए कहा कि मैंने दुनिया भर में मुस्लिम समुदाय में शिक्षा की कमी देखी है। मुझे दुख होता है कि हमारे बच्चे पढ़ते नहीं हैं। वह हायर एजुकेशन के लिए नहीं जाते हैं, यहां तक की मैट्रिक की पढ़ाई भी नहीं करते। पढ़ाई का महत्व समझाने के लिए मैंने ऐसा कहा था।

इस्लाम लड़कियों को बुरी नजर से देखने की नहीं देता इजाजत

उन्होंने आगे कहा की दूसरी तरफ हमारे लड़के कहते हैं कि लड़कियों को देखकर उनका खून खौल उठता है। मैं उनसे कहता हूं कि हमारा इस्लाम कहता है कि अगर हम बाजार में हैं तो हमारी नजरे झुकी होनी चाहिए। अगर हम लड़कियों को बुरी नजर से देखते हैं तो ,उन्हें पता होना चाहिए कि उनके परिवार में भी मां और बहने हैं।अगर आप इस बारे में सोचेंगे तो आपके दिमाग में कभी बुरे ख्याल नहीं आएंगे।

क्या कहा था अजमल ने बदरुद्दीन ने

20 अक्टूबर को असम के गोलपारा जिला में एक कॉलेज की एल्यूमुनाई मीटिंग को संबोधित करते हुए मुस्लिम समुदाय से जुड़े लोगों में शिक्षा के अभाव पर चिंता जताई थी। उन्होंने मुसलमानों में शिक्षा के अभाव को सीधे बढ़ते अपराधों से जोड़ दिया था।

उन्होंने कहा था की चोरी,डकैती, रेप लूट,…..हम सब अपराधों में नंबर- एक हैं। हम जेल जाने में भी नंबर- एक हैं।हमारे बच्चों के पास स्कूल कॉलेज जाने का टाइम नहीं है, लेकिन जुआ खेलने और दूसरों को धोखा देने के लिए समय है। ऐसी सभी गलत चीजों के लिए खुद से पूछिए कि इन सब में कौन शामिल है ? यह मुसलमान है, और यह बड़े दुख की बात है।

मुसलमान जेल कैसे जाएं पर कर रहे पीएचडी

उन्होंने कहा था कि लोग चांद सूरज पर जा रहे हैं और हम (मुसलमान) जेल कैसे जाएं, इस पर पीएचडी कर रहे हैं। पुलिस स्टेशन जाइए और आपको पता चलेगा कि वहां कौन सबसे ज्यादा है? अब्दुल रहमान, अब्दुल रहीम, अब्दुल मजीद ,बदरुद्दीन,सिराजुद्दीन, फखरुद्दीन….. क्या यह दुख की बात नहीं है ?

इससे पहले उन्होंने यह भी कहा था कि अगर पेट और जब खाली हो तो ,प्यार भी अच्छा नहीं लगता। एक भूखे आदमी से कोई कब तक प्यार करेगा

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here