सफेद गिद्ध के बाद अब कानपुर में मिला दुर्लभ प्रजाति का सफेद रंग का उल्लू, देखने के लिए लोगों की उमड़ी भीड़

0
136

न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश के कानपुर में सफेद गिद्ध के बाद अब सफेद रंग का उल्लू मिला है, जो इस समय यहां चर्चा का विषय बना हुआ है। यह सफेद उल्लू कानपुर के नवीन मार्केट में देखने को मिला है। यह उल्लू कहां से आया, इसकी जानकारी अभी लोगों को नहीं है। लेकिन जैसे ही लोगों को इस उजले उल्लू मिलने की जानकारी हुई लोगों का हुजूम इसे देखने के लिए उमड़ पड़ा। इन्हीं में से किसी ने वन विभाग को इसकी सूचना दे दी। सूचना पाकर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और उल्लू को पकड़कर अपने साथ ले गई।

उल्लू को चिड़ियाघर ले गई वन विभाग की टीम

वन विभाग के अधिकारी लल्लू सिंह का कहना है कि उल्लू को पकड़ लिया गया है। उल्लू को एक संरक्षित पक्षी माना जाता है इसलिए इसे हम कानपुर चिड़ियाघर को सौंपेंगे। यह उल्लू कहां से आया है, इसका हम लोग पता लगा रहे हैं। वही दुकानदार छोटू का कहना है कि जब हमने सुबह दुकान खोली तो यह उल्लू खिड़की पर चुपचाप बैठा हुआ था। हमें नहीं पता किया कि यह उल्लू कहां से आया है ,लेकिन जब लोगों को पता चला कि मेरी दुकान में सफेद उल्लू बैठा है तो उसे देखने के लिए लोगों की यहां भीड़ लग गई।

कुछ दिन पहले कानपुर में मिला था सफेद गिद्ध

गौरतलब है कि 4 दिन ही दिन पहले कानपुर के बजरिया बड़ी ईदगाह कब्रिस्तान पर सफेद गिद्ध मिला था,जिसे लोगों ने पकड़कर वन विभाग के हवाले कर दिया था। वन विभाग के अनुसार यह गिद्ध सफेद हिमालयन की गिद्ध प्रजाति का था जो 1300 किलोमीटर की ऊंचाई तक उड़ सकता है। इस प्रजाति के गिद्ध का एक जोड़ा दिशा कब्रिस्तान में सुबह से ही डेरा डाले हुए था जिसे वन विभाग की टीम ने दोपहर में पकड़कर चिड़ियाघर भेज दिया।

सफेद रंग के उल्लू का दिखना दिखना और इससे जुड़ी भ्रांतियां

सफेद रंग का उल्लू दिखना बहुत शुभ माना जाता है। हालांकि सफेद उल्लू कम ही देखने को मिलते हैं, लेकिन अगर दिख जाए तो माना जाता है कि इससे जीवन की सारी समस्याएं खत्म हो जाती हैं। अगर आपके जीवन में कुछ सही नहीं चल रहा है,तो सफेद उल्लू का देखना एक संकेत देता है कि आप कुछ सकारात्मक समाचारों की अपेक्षा कर सकते हैं। सफेद उल्लू को दिवगंत लोगों की आत्मा से जोड़कर भी देखा जाता है। अगर आप सफेद उल्लू देख लेते हैं तो इसका मतलब है कि आपके पितर आपके साथ हैं और अब आपको घबराने की जरूरत नहीं है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here