Homeदेशअडानी ने किया हिंडेनबर्ग पर हमला ,कहा बदनाम करने के लिए लगाए...

अडानी ने किया हिंडेनबर्ग पर हमला ,कहा बदनाम करने के लिए लगाए गए आरोप!

Published on

न्यूज़ डेस्क 

लंबे समय के बाद गौतम अडानी ने अमेरिकी शॉट सेलिंग फर्म हिंडेनबर्ग पर जोरदार हमला करते हुए कहा है कि हमे बदनाम करने के लिए रिपोर्ट में गलत सिर बेबुनियाद आरोप लगाए गए थे ।अडानी ने कहा कि रिपोर्ट में को बाते कही गई है वह सब 2004 से 2015 के बीच के थे ।उन सभी का निपटारा इस समय के अधिकारियों से मिलकर किया गया था । लेकिन रिपोर्ट में ऐसा कहा गया कि हैं देश को चुना लगा दिया है ।     

       अडानी ने कहा, ‘यह रिपोर्ट दुर्भावना से प्रेरित थी, जिसका उद्देश्य हमारी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाना था। उन्होंने हिंडनबर्ग रिसर्च द्वारा पोर्ट-टू-पावर समूह के खिलाफ लगाए गए धोखाधड़ी के आरोपों को खारिज कर दिया। यह समूह की प्रतिष्ठा को धूमिल करने का प्रयास है।’
            अरबपति अडानी ने शेयरधारकों से कहा, ‘विशेषज्ञ समिति की जांच में अडानी समूह की ओर से किसी भ्रष्टाचार का कोई सबूत नहीं मिला है। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट तक अडानी समूह की कथित अनियमितता का मामला पहुंचा था। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर विशेषज्ञ समिति बनाई गई थी, जिसने जांच की थी।’
             बता दें कि जनवरी में हिंडनबर्ग की रिपोर्ट सामने आई थी। हिंडनबर्ग ने अडानी समूह की कंपनियों के शेयरों को ओवरवैल्यूड बताया था। आरोप लगाए थे कि शेल कंपनियों के जरिए अडानी ग्रुप ने अकाउंट में हेरफेर किए हैं। इसके बाद अडानी ग्रुप के शेयर काफी नीचे आ गए थे। करीब 145 बिलियन डॉलर की गिरावट आई थी। गौतम अडानी ने 27 जनवरी को अपनी फ्लैगशिप कंपनी अडानी इंटरप्राइजेज का एफपीओ जारी किया था, फिर फुल सब्सक्राइब होने के बाद इसे अचानक वापस ले लिया। कंपनी ने सभी निवेशकों के पैसे वापस कर दिए थे।

Latest articles

राहुल गांधी ने अपनी बदनामी करवाई,एपस्टीन फाइल्स आरोप पर हरदीप पुरी का वार

एपस्टीन फाइलों के विवाद पर केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने मीडिया से बातचीत के...

खिलाफ बड़े आंदोलन की तैयारी? किसान संघ के नेताओं से की अचानक मुलाकात

भारत और अमेरिका के बीच हुए हालिया व्यापार समझौते पर कांग्रेस सांसद और लोकसभा...

Microsoft Windows और Office में पाई गईं खामियां, हैक हो सकता है आपका सिस्टम

अगर आप माइक्रोसॉफ्ट के Windows और Office सॉफ्टवेयर को यूज करते हैं तो आपको...

पुरानी इमारतें गुलामी की प्रतीक’, सेवा तीर्थ से पीएम मोदी की पहली स्पीच

प्रधानमंत्री मोदी सेवा तीर्थ और कर्तव्य भवन 1 और 2 के उद्घाटन कार्यक्रम में...

More like this