दिल्ली पुलिस ने मेट्रो स्टेशन पर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के खिलाफ जान से मारने की धमकीभरा लेख लिखने वाला आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दिल्ली पुलिस ने बताया कि इस मामले में दिल्ली पुलिस की मेट्रो यूनिट ने एफआईआर दर्ज की थी और मामले की जांच कर रही थी।
सीसीटीवी के फुटेज से हुआ आरोपी की पहचान
पुलिस सूत्रों के मुताबिक आरोपी का नाम अंकित गोयल है।यह यूपी के बरेली का रहने वाला है। वह किसी काम के सिलसिले में दिल्ली आया था।दिल्ली में एक जगह से दूसरी जगह आने जाने के लिए वह मेट्रो सेवा का इस्तेमाल करता था। इसी दौरान उसने मेट्रो में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के नाम धमकी भरे संदेश लिखा था। गौरतलब है कि 19 मई को दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के नाम एक धमकी भरा संदेश लिखा गया था। इसके बाद से ही पुलिस आरोपी की तलाश कर रही था।पुलिस ने सीसीटीवी देखकर आरोपी की पहचान की और उसे गिरफ्तार कर लिया।
आप ने दर्ज की थी प्राथमिकी
मेट्रो में धमकी भरा संदेश लिखे जाने के बाद आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक प्राथमिकी दर्ज कराई थी।आप ने इस घटना के लिए भारतीय जनता पार्टी को जिम्मेदार ठहराया था। केजरीवाल ने पीएमओ पर भी हत्या कराने की साजिश का आरोप लगाया था।इस घटना के बाद दिल्ली पुलिस की मेट्रो यूनिट ने एक एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच कर रही थी।
क्या लिखा था संदेश
मेट्रो ट्रेन के भीतर एक संदेश में लिखा गया था कि केजरीवाल दिल्ली छोड़ दीजिए! कृपया! अन्यथा आप उन तीन थप्पड़ को याद कर लें जो आपको पूर्व के चुनाव में लगे थे। अब असली मुक्का/थप्पड़ जल्द लगेगा।झंडेवालान में आज की बैठक है।वहीं, एक अन्य संदेश में लिखा गया था कि दिल्ली के मुख्यमंत्री हमें छोड़कर चले जाएं, हमें अब मुफ्त चीजों की जरूरत नहीं है।मुख्यमंत्री आवास पर 45 करोड़ रुपये खर्च किए गए।