नई दिल्ली: एयर इंडिया के विमान में एक महिला पर पेशाब करने वाले पर कंपनी ने बड़ी कार्रवाई की है। आरोपी बहुराष्ट्रीय कंपनी में वेल्स फारगो में काम करता था। मुंबई निवासी शंकर मिश्रा ने नवंबर में एयर इंडिया की फ्लाइट में एक बुजुर्ग महिला पर पेशाब कर दी थी। उसे इस मामले में पुलिस तलाश कर रही है। कंपनी ने एक बयान जारी करते हुए इस घटना का उन्हें खेद है।
Air India flight urination case: Wells Fargo sacks accused man for “urinating on co-passenger”
Read @ANI Story | https://t.co/KSKzlvzjmH#AirIndia #AirIndiaHorror #airlines #UrinationIncident pic.twitter.com/1Uo0OU9af1
— ANI Digital (@ani_digital) January 6, 2023
कंपनी ने जारी किया बयान
कंपनी वेल्स फार्गो ने कहा कि 34 वर्षीय शंकर मिश्रा के खिलाफ आरोप बेहद परेशान करने वाले हैं। कंपनी ने कहा कि वेल्स फार्गो कर्मचारियों को पेशेवर और व्यक्तिगत व्यवहार के उच्चतम मानकों पर रखता है और हमें ये आरोप बहुत परेशान करने वाले लगते हैं। इस व्यक्ति को वेल्स फार्गो से बर्खास्त कर दिया गया है।
मुंबई का रहने वाला है आरोपी शंकर मिश्रा
शंकर मिश्रा मुंबई के रहने वाला है। उसकी तलाश में पुलिस ने कई टीमें बनाई हैं। टीमें शुक्रवार को उसके घर और रिश्तेदारों के घर भी पहुंचीं लेकिन वह कहीं नहीं मिला। शंकर मिश्रा के दोस्तों से भी पूछताछ की जा रही है। उसका मोबाइल सर्विलांस पर लगाया गया है लेकिन वह बंद है। टीमें लगातार उसकी तलाश में लगी हैं। घरवालों के जरिए भी शंकर मिश्रा से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है। पुलिस ने बताया कि मुंबई के साथ ही महाराष्ट्र में 6 स्थानों पर छापेमारी की गई है।
क्या है मामला?
गौरतलब है कि 26 नवंबर, 2022 को एआई 102 में सवार एक महिला यात्री से शिकायत मिली थी कि एक पुरुष सह-यात्री ने सीट के पास पेशाब कर उसके कपड़े और बैग गंदे कर दिए थे। इस मामले में महिला यात्री ने शुरू में अनुरोध किया कि विमान की लैंडिंग के बाद दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाए। हालांकि बाद में उन्होंने अपना अनुरोध वापस ले लिया क्योंकि संभवतः दोनों पक्षों ने आपस मे मामला सुलझा लिया था। जिसके बाद आरोपी को जाने दिया गया था। वहीं, अब डीजीसीए के दखल के बाद आरोपी शंकर की तलाश की जा रही है। आरोपी यात्री की आखिरी लोकेशन बेंगलुरु में ट्रेस हुई है।
दिल्ली पुलिस ने जारी किया लुकआउट नोटिस जारी
इधर दिल्ली पुलिस ने शंकर मिश्रा के खिलाफ एक लुकआउट नोटिस जारी किया है। पुलिस ने कहा कि शंकर मिश्रा को देश छोड़ने से रोकने के लिए लुकआउट नोटिस जारी किया गया है। इमिग्रेशन अधिकारियों को सतर्क कर दिया है। जांच से जुड़े अधिकारियों ने कहा कि शुरू में उन्हें पूरी जानकारी नहीं थी और यात्री का नाम एस मिश्रा बताया गया था।
डीजीसीए ने यात्रियों के लिए जारी की एडवाइजरी
DGCA issues an advisory to Head of Operations of all Scheduled Airlines with regard to handling unruly passengers on board and respective responsibilities as per the regulations. pic.twitter.com/b84yD3ya4u
— ANI (@ANI) January 6, 2023
फ्लाइट में किसी यात्री द्वारा सह-यात्रियों पर कथित तौर पर पेशाब करने की 2 घटनाएं सामने आने के बाद अब देश के नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने ‘गंदी हरकत’ करने वाले यात्रियों से निपटने के लिए एयरलाइंस को एक एडवाइजरी जारी की है। शेड्यूल्ड एयरलाइंस के हेड ऑफ ऑपरेशंस को भेजे गए दिशा-निर्देशों में रेगुलेटर ने कहा है कि जरूरत पड़ने पर रोकथाम के उपकरणों का इस्तेमाल किया जाना चाहिए। डीजीसीए ने कहा कि हाल के मामलों ने हवाई सफर कराने वाली एयरलाइंस की छवि को धूमिल किया है। डीजीसीए के बयान में का गया कि हाल के दिनों में हुई फ्लाइट के दौरान विमान में कुछ यात्रियों के बुरे-व्यवहार और अनुचित आचरण की कुछ घटनाओं पर डीजीसीए ने ध्यान दिया है। जिसमें यह देखा गया है कि पोस्ट होल्डर्स, पायलट और केबिन क्रू सदस्य उचित कार्रवाई करने में विफल रहे हैं।

