न्यूज़ डेस्क
हरियाणा विधान सभा चुनाव में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन नहीं हो सका है। अब माना जा रहा है कि आप सभी सीटों पर उम्मीदवार उतारने की तैयारी है। जाहिर है कि हरियाणा की सभी सीटों पर आप के उम्मीदवार खड़े होते है तो कांग्रेस को झटका लग सकता है।
आप नेता सुशील गुप्ता ने कहा कि यदि कांग्रेस 5 अक्टूबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए उसके साथ गठबंधन को अंतिम रूप देने में विफल रहती है तो पार्टी आज शाम तक सभी 90 सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर देगी
गुप्ता ने कहा कि हरियाणा में आप का हर कार्यकर्ता सभी 90 विधानसभा सीटों पर मजबूती से चुनाव लड़ने के लिए तैयार है। चुनाव के लिए गठबंधन के संबंध में ‘आप’ को कांग्रेस के जवाब के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि हम शाम तक 90 सीटों पर उम्मीदवारों की सूची जारी करेंगे।
‘आप’ सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि पार्टी जितनी सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है उनकी संख्या को लेकर दोनों पार्टियों के बीच बातचीत अटकी हुई है।
पार्टी 10 सीटों की मांग कर रही है, जबकि कांग्रेस पांच सीटों की पेशकश कर रही है। गुप्ता ने कहा कि ‘आप’ कांग्रेस के जवाब का इंतजार कर रही है, लेकिन अब तक कोई जवाब नहीं आया है।
