Homeदेशआखिर छह महीने बाद आप नेता संजय सिंह जेल से रिहा हो...

आखिर छह महीने बाद आप नेता संजय सिंह जेल से रिहा हो गए 

Published on

न्यूज़ डेस्क 
आप नेता आज शाम को जेल से रिहा हो गए। राज्यसभा सांसद संजय सिंह 6 महीने बाद रिहा होते ही पार्टी मुख्यालय  पहुंचे और प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हम आंदोलन की कोख से जन्मे हैं। ये केजरीवाल का इस्तीफा नहीं मांग रहे हैं।             

सांसद संजय सिंह ने संबोधन के दौरान कहा कि मैं कहना चाहता हूं कि आप का जन्म आंदोलन से हुआ है। हम किसी से नहीं डरते हैं। वे लोग आप को तोड़ना चाहते हैं। तानाशाही मचा रखी है देश के अंदर। मैं छह महीने जेल में था। हर कार्यकर्ता और आम आदमी पार्टी का नेता अरविंद केजरीवाल के साथ खड़ा है।

छह महीने बाद तिहाड़ जेल से रिहा होने के बाद आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि अरविंद केजरीवाल बिल्कुल इस्तीफा नहीं देंगे और दिल्ली की दो करोड़ जनता के लिए काम करेंगे। कहा जाता है कि कोई चिट्ठी कैसे लिखेगा। मैं वापस आ गया हूं। छह महीने जेल में बिताने के बाद जेल मैनुअल में लिखा है कि कोई भी व्यक्ति जेल में रहते हुए असीमित पत्र लिख सकता है।

आगे कहा कि अगर कोई सरकारी पत्र लिखना चाहता है, तो अदालत से अनुमति लेनी होगी। आगे कहा कि भाजपा के लिए मेरा एक नारा है ‘जो जितना बड़ा भ्रष्टाचारी, वो उतना बड़ा पदाधिकारी’। आप ऐसे व्यक्ति पर सवाल उठा रहे हैं, जिसने देश की सेवा के लिए अपनी आईआरएस की नौकरी छोड़ दी। भाजपा का अगला नाम भारतीय जनता पार्टी नहीं बल्कि बंगारू जनता पार्टी है।

जेल से रिहा होने के बाद संजय सिंह सीएम अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल से मुख्यमंत्री आवास पर मिलने पहुंचे। जहां उन्होंने मुलाकात की।

राज्यसभा सांसद संजय सिंह तिहाड़ जेल से 181 दिन बाद बाहर आ गए। उन्हें बुधवार रात साढ़े आठ बजे रिहा किया गया। शाम को अदालत का आदेश जेल प्रशासन को प्राप्त हुआ और करीब एक घंटे की कागजी कार्रवाई के बाद उन्हें रिहा कर दिया गया। इस दौरान जेल के बाहर आप कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटी रही। ढोल बजाते हुए लोगों ने काफी देर तक नारे लगाए।

 संजय सिंह का पार्टी कार्यकर्ताओं ने फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान संजय सिंह ने कार्यकर्ताओं से शांति बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह संघर्ष करने का समय है। यह समय जश्न मनाने का नहीं है। हमारी पार्टी के सबसे बड़े नेता अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन को जेल में रखा गया है। हमें पूरा भरोसा है कि जेल के ताले टूटेंगे और अरविंद केजरीवाल छूटेंगे। इसके बाद संजय सिंह केजरीवाल के घर गए। उन्होंने सुनीता केजरीवाल से मुलाकात की।

Latest articles

 टॉप 5 AI Apps जिनकी मदद से आप भी हर महीने कमा सकते हैं हजारों रुपये

आज के डिजिटल युग में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) सिर्फ एक तकनीक नहीं बल्कि कमाई...

60 ओवरों के बाद मिले नई गेंद, किसने की 45 साल पुराने नियम में बदलाव की मांग

टेस्ट क्रिकेट में 4 दशक से भी अधिक समय से नियम चला आ रहा...

गुजरात में बड़ा हादसा 8 की मौत, भरभराकर गिरा पुल,

गुजरात के वडोदरा ज़िले के पादरा क्षेत्र में बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो...

चूरू में बड़ा हादसा, वायुसेना का लड़ाकू विमान क्रैश

  राजस्थान के चूरू जिले के रतनगढ़ क्षेत्र स्थित भानुदा गांव में बुधवार को दोपहर...

More like this

 टॉप 5 AI Apps जिनकी मदद से आप भी हर महीने कमा सकते हैं हजारों रुपये

आज के डिजिटल युग में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) सिर्फ एक तकनीक नहीं बल्कि कमाई...

60 ओवरों के बाद मिले नई गेंद, किसने की 45 साल पुराने नियम में बदलाव की मांग

टेस्ट क्रिकेट में 4 दशक से भी अधिक समय से नियम चला आ रहा...

गुजरात में बड़ा हादसा 8 की मौत, भरभराकर गिरा पुल,

गुजरात के वडोदरा ज़िले के पादरा क्षेत्र में बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो...