केजरीवाल की सेहत को लेकर आप- इंडिया ब्लॉक की महारैली आज,बीजेपी उठा रही सवाल

0
95

तिहाड़ जेल में बंद अरविंद केजरीवाल की सेहत को लेकर अक्सर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तनातनी चलते रहती है। इस सिलसिले में आज मंगलवार को आप और इंडिया गठबंधन के नेता जंतर मंतर पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जेल में बिगड़ती सेहत को लेकर एक रैली में हिस्सा लेंगे। रैली दोपहर 1:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक चलेगी। इसमें केजरीवाल की सेहत को लेकर चर्चा की जाएगी। साथ ही दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी का भी विरोध किया जाएगा। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने बताया कि कांग्रेस,समाजवादी पार्टी,टीएमसी ,डीएमके और अन्य पार्टियों ने केजरीवाल के साथ किए गए व्यवहार और शासन पर इसके प्रभाव को लेकर चिंता जाहिर की है।

आम आदमी पार्टी ने तिहाड़ जेल में अपनी पार्टी के संयोजक के स्वास्थ्य खिलवाड़ करने की साजिश का आरोप लगाया है।संजय सिंह ने कहा कि इस रैली का मकसद न्याय की मांग करना और केजरीवाल के नेतृत्व का समर्थन करना है। सूत्रों ने प्राप्त जानकारी के अनुसार विपक्षी एकता का यह प्रदर्शन बीजेपी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार द्वारा केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग के जरिए एक मौजूदा मुख्यमंत्री के साथ कथित दुर्व्यवहार के बड़े मुद्दे तक सीमित रहेगा।

वही जंतर मंतर पर इंडिया ब्लॉक की रैली को लेकर बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा है कि 27 जुलाई को हमने एक घटना में तीन युवाओं को खो दिया और आज 30 जुलाई को उन्हें न्याय देने के लिए विरोध प्रदर्शन की जगह इंडिया गठबंधन के नेता अरविंद केजरीवाल के समर्थन में विरोध कर रहे हैं।एक तरफ कांग्रेस और समाजवादी जैसी विपक्षी पार्टियों ओल्ड राजेंद्र नगर की घटना के लिए आम आदमी पार्टी को जिम्मेदार मान रही है और दूसरी तरफ यही विपक्षी राजनीतिक दल आम आदमी पार्टी के समर्थन में प्रदर्शन भी कर रहे हैं। क्या कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के नेता आम आदमी पार्टी से मेयर शैली ओबेरॉय और विधायक दुर्गेश पाठक के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग करेंगे? उनकी प्राथमिकता देश के लोगों की है या पार्टी हित है ?

संजय सिंह ने हाल ही में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि जेल अधिकारियों ने कानूनी तौर पर केजरीवाल के वकील को जो दस्तावेज मुहैया कराया है, वह यह बताने के लिए काफी है कि जेल के अंदर किसी भी दिन कोई बड़ी घटना घट सकती है।

आम आदमी पार्टी लगातार दावा कर रही है कि बीजेपी दिल्ली के मुख्यमंत्री को जेल में मारने की साजिश कर रही है। इसके लिए पार्टी केजरीवाल की मेडिकल रिपोर्ट का हवाला दे रही है, जिसमें कहा गया है कि उनका शुगर लेवल कई बार गिरा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here