अरविंद केजरीवाल की AAP बनी नेशनल पार्टी, चुनाव आयोग ने NCP, TMC और CPI से छीना दर्जा

0
288

न्यूज डेस्क
चुनाव आयोग ने आम आदमी पार्टी (AAP) को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा दे दिया है। अ​रविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी के लिए यह बड़ी उपलब्धि है। इसके अलावा चुनाव आयोग ने ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी), शरद पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) और कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सवादी) का राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा छीन लिया है। वोट प्रतिशत कम होने के मामले में मायावती की पार्टी बसपा के हाथ से भी राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा छीना जा चुका है। लोकसभा चुनाव 2024 से पहले इन दलों के लिए यह एक बड़ा झटका है।

केजरीवाल बोले: यह किसी चमत्कार से कम नहीं

राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिलने के बाद आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने खुशी जताई है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि इतने कम समय में राष्ट्रीय पार्टी? ये किसी चमत्कार से कम नहीं। सबको बहुत-बहुत बधाई। देश के करोड़ों लोगों ने हमें यहां तक पहुंचाया। लोगों को हमसे बहुत उम्मीद है। आज लोगों ने हमें ये बहुत बड़ी ज़िम्मेदारी दी है।

 राज्य स्तरीय पार्टी में रूप में इन्हे मिली मान्यता

इसके अलावा पश्चिम बंगाल में रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी को एक राज्य स्तरीय पार्टी के रूप में मान्यता दी गई। मेघालय में वॉइस ऑफ द पीपुल पार्टी को राज्य स्तरीय पार्टी के रूप में मान्यता मिली। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को नगालैंड में एक राज्य पार्टी के रूप में मान्यता मिली। त्रिपुरा में टिपरा मोथा पार्टी को एक राज्य पार्टी के रूप में मान्यता दी गई है। भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) को आंध्र प्रदेश में एक राज्य पार्टी के रूप में मान्यता दी गई।

राष्ट्रीय पार्टी बनने के लिए शर्तें

  • अगर किसी पार्टी को 4 राज्यों में क्षेत्रीय दल का दर्जा हासिल हो तो उसे राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा दिया जा सकता है।
  • अगर कोई पार्टी 3 राज्यों में मिलाकर लोकसभा की 3 फीसदी सीटें जीत जाती है तो उसे राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिल सकता है।
  • अगर कोई पार्टी 4 लोकसभा सीट के अलावा लोकसभा चुनाव या विधानसभा चुनाव में 4 राज्यों में छह फीसदी वोट शेयर हासिल करती है तो उसे भी ये दर्जा मिल सकता है।
  • अगर कोई पार्टी इन तीनों शर्तों से किसी एक शर्त को भी पूरा कर देती है तो उसे भी राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिल जाता है।

अभी कुल कितने राष्ट्रीय दल हैं?

1. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)
2. कांग्रेस
3. बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी)
4. कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया
5. नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी)
6. आम आदमी पार्टी (आप)।

इन पार्टियों को मिला राज्यस्तरीय पार्टी का दर्जा

  1. नगालैंड: लोक जनशक्ति पार्टी
  2. त्रिपुरा : टिपरा मोथा
  3. पश्चिम बंगाल : रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी
  4. मेघालय : वॉइस ऑफ द पीपुल पार्टी
  5. नगालैंड : राकांपा
  6. मेघालय : तृणमूल कांग्रेस ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here