मेष राशि | Aries Daily Horoscope | Mesh Rashi
मेष राशि के जातक आज के दिन दान-पुण्य के कार्यों में धन खर्च करेंगे। मन को शांति मिलेगी और आप किसी बुजुर्ग की मदद के लिए आगे आएंगे। कार्यक्षेत्र में भी आज आपके पक्ष में अनुकूल बदलाव हो सकते हैं, जिसे देखकर आपके सहकर्मियों के मन में ईर्ष्या का भाव जग सकता है। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों और शादीशुदा लोगों के लिए दिन सामान्य है। जीवन को लेकर आशावादी रहेंगे।
लकी रंग – पीच
लकी नंबर – 2
वृष राशि | Taurus Daily Horoscope | Vrishabha Rashi
वृष राशि के जातकों को आज के दिन लेनदेन के मामले में सावधानी रखने की आवश्यकता है। अपने बढ़ते खर्चों पर नियंत्रण बनाने की कोशिश करें। यदि आपके कामकाज में कुछ अड़चनें आ रही थी, तो वह आज दूर होगी। आप मेहनत और लगन से आप काफी कामों को आसानी से पूरा कर पाएंगे। आपका कोई पुराना काम यदि लंबे समय से रुका हुआ था, तो उसे पूरा करने की आप पूरी कोशिश करेंगे। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन भी आज बहुत अच्छा रहेगा। आपका पूरा ध्यान अपने जीवनसाथी की खुशी पर रहेगा, इसलिए आज आप उन्हें भरपूर खुशी देंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोग भी आज के दिन अपने दिल की बात खुलकर जाहिर करेंगे और खुलकर अपने प्यार को स्वीकार करेंगे।
लकी रंग – ब्लू
लकी नंबर – 4
मिथुन राशि | Gemini Daily Horoscope | Mithun Rashi
मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। व्यापार में कोई नई साझेदारी करने का मन बनाएंगे। जो आपकी व्यापारिक योजनाओं के लिए लाभकारी रहेगा। धन से जुड़ा कोई फैसला लेने में जल्दबाजी न करें। दोस्तों के साथ कहीं घूमने फिरने तथा मनोरंजन में समय बिताएंगे। खान पान का विशेष ध्यान रखें। शादीशुदा लोगों का दिनमान सामान्य रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग मन में किसी गलतफहमी के कारण अपने प्रिय से झगड़ सकते हैं।
लकी रंग – ऑरेंज
लकी नंबर – 5
कर्क राशि | Cancer Daily Horoscope | Kark Rashi
कर्क राशि के जातकों के लिए आज दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आप यदि किसी धार्मिक यात्रा पर जाएं, तो उसमें वाहन सावधानी से चलाएं और बिजनेस कर रहे लोगों को आज कुछ उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। आपका कोई शारीरिक कष्ट आज फिर से उभर सकता है, जिसे लेकर आप परेशान रहेंगे। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन के लिए आज का दिन मजबूत रहेगा। आपसी समझ विकसित होगी। हालांकि प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिन अच्छा है लेकिन कोई झड़प न हो इसलिए कुछ भी गलत न कहें।
लकी रंग – पीला
लकी नंबर – 4
सिंह राशि | Leo Daily Horoscope | Singh Rash
सिंह राशि के जातकों की आज के दिन धार्मिक यात्रा हो सकती है। किसी भी तरह के नए काम की शुरुआत आज कर पाएंगे। पूंजी-निवेश करने वालों के लिए समय अच्छा रहेगा। दोपहर के बाद आप अधिक भावनाशील बनेंगे। मन में हताशा की भावना में वृद्धि हो सकती है। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में थोड़ा तनाव रहेगा लेकिन जीवन साथी आपका सहयोग करेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने प्रिय के व्यवहार से थोड़े निराश होंगे।
लकी रंग – गोल्डन
लकी नंबर – 9
कन्या राशि | Virgo Daily Horoscope| Kanya Rashi
कन्या राशि के जातक आज के दिन नफरत को दूर करने के लिए संवेदना का स्वभाव अपनाएं, क्योंकि नफरत की आग बहुत ज्यादा ताकतवर है और मन के साथ शरीर पर भी बुरा असर डालती है। अपने जीवनसाथी के साथ मिलकर आज आप भविष्य के लिए कोई आर्थिक योजना बना सकते हैं और उम्मीद है कि यह योजना सफल भी होगी। वैवाहिक बंधन में बंधने के लिए अच्छा समय है। लव लाइफ में रोमांस रहेगा। एक दूसरे से अपने दिल की बात कहकर आप हल्का महसूस करेंगे। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन भी काफी खुशहाल रहेगा। काम के सिलसिले में दिन अच्छा है।
लकी रंग – पीच
लकी नंबर – 2
तुला राशि | Libra Daily Horoscope|Tula Rashi
तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन खास रहेगा। आपकी किसी प्रकार की व्यापारिक यात्रा हो सकती है। आपकी संकल्प शक्ति बेहतर रहेगी। व्यापार में बहुत अच्छा लाभ मिलेगा। लंबे समय से रुका हुआ कार्य आगे बढ़ेगा। आपके आर्थिक पक्ष में सुधार आएगा। आप घर परिवार के साथ बातचीत करने में दिन व्यतीत करेंगे। बच्चों का मन पढ़ाई में लगेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को निराशा से बाहर निकलने में सफलता मिलेगी। आपके मन का भ्रम दूर करने में प्रिय का सहयोग मिलेगा। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन अच्छा रहेगा लेकिन जीवन साथी कुछ ऐसी बातें जरूर कह सकता है जो आपको पसंद नहीं आएगी।
लकी रंग – मैजेंटा
लकी नंबर – 4
वृश्चिक राशि | Scorpio Daily Horoscope|vrishchika Rashi
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन बुद्धि और विवेक से कोई निर्णय लेने के लिए रहेगा। सूझबूझ दिखाकर आप अपने कामों में आगे बढ़े, तो आपके लिए अच्छा रहेगा। किसी काम में उसके नीति व नियम का पूरा पालन करें। वरिष्ठ सदस्यों से किसी बात को लेकर बहसबाजी में ना पड़े, नहीं तो समस्या हो सकती है। किसी सरकारी काम में आप अनुशासन बनाए रखें और आपके बढ़ते खर्च आपको समस्या दे सकते हैं। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। उसकी शादी के बारे में सोचेंगे। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन रोमांस से भरपूर रहेगा।
लकी रंग – लाल
लकी नंबर – 9
धनु राशि | Sagittarius Daily Horoscope|Dhanu Rashi
धनु राशि के जातकों की आज के दिन आय में वृद्धि और लाभ का योग है। सामाजिक कामों में भाग लेने से मन प्रसन्न रहेगा। मान-सम्मान और आय में वृद्धि होगी। वाहन संभलकर चलाएंं। दोपहर के बाद शारीरिक स्वास्थ्य बिगड़ने की संभावना है। वाणी पर संयम बरतें. किसी से तकरार न हो, इसका ध्यान रखें। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने प्रिय के व्यवहार से थोड़े निराश हो सकते हैं। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में तनाव कम होगा।
लकी रंग – पर्पल
लकी नंबर – 9
मकर राशि | Capricorn Daily Horoscope | Makar Rashi
मकर राशि के जाताकों के लिए आज का दिन व्यावसायिक क्षेत्र के लिए अनुकूल रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से अधिक मजबूत होगी। फिर भी आर्थिक पक्ष को संतुलित रखने के लिए व्यय पर नियंत्रण रखने की कोशिश करें, गैर जरूरी खर्चों से बचें। आज वाहन पर आपका धन खर्च हो सकता है। सलाह यह भी है कि वाहन सावधानी से चलाएं। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन के लिए दिन अच्छा है। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिन शुभ है।
लकी रंग – काला
लकी नंबर – 7
कुंभ राशि | Aquarius Daily Horoscope | Kumbh Rashi
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन सुखमय होने वाला है। धार्मिक क्षेत्रों में रूचि बढ़ेगी। अपनों का सहयोग मिलेगा। नौकरी में कार्यरत लोगों को आज कोई दूसरा ऑफर आ सकता है। आप आज कामों में कुछ नया करने की सोचेंगे। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में तनाव की रेखाएं देखने को मिलेगी। सावधानी बरतते हुए मामले को सुलझाने का प्रयास करें। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिन मध्यम रहेगा।
लकी रंग – ग्रे
लकी नंबर – 6
मीन राशि | Pisces Daily Horoscope | Meen Rashi
मीन राशि के जातक आज अपने कामों में किसी परिवर्तन को कर सकते हैं और आप अपने घर को रिनोवेट के निर्माण आदि की भी योजना बना सकते हैं। कार्य क्षेत्र के कामों में आप ढील ना बरते, नहीं तो आपको समस्या हो सकती है और यदि आप अपने किसी मित्र से बहस बाजी में पड़े, तो इससे आपको समस्या होगी। आपके स्वास्थ्य में यदि कुछ समस्या चल रही है, तो उसे नजरअंदाज ना करें। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन बहुत अच्छे तरीके से आगे बढ़ेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को रोमांस के साथ दिन बिताने का मौका मिलेगा।
लकी रंग – सैफरन
लकी नंबर – 7