HomeदेशAaj Ka Rashifal 03 April 2024: मेष, मिथुन समेत इन राशियों का...

Aaj Ka Rashifal 03 April 2024: मेष, मिथुन समेत इन राशियों का चमकेगा भाग्य, मीन राशि वाले रहें सर्तक

Published on

मेष राशि | Rashifal 2024 In Hindi | Mesh Rashi | Aaj Ka Rashifal Mesh | Rashifal Today

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन तरक्की दिलाने वाला रहेगा। आपको अपनी संतान से बहुत ही सोच विचार करके ही काम को करना होगा। अपने काम में आ रही समस्याओं को अनदेखा करने की कोशिश न करें। आपको किसी संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है। आपके आसपास कुछ आप शत्रु आपके मित्र के रूप में हो सकते हैं, जिन्हें आपको पहचान की आवश्यकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

वृष राशि | Taurus Daily Horoscope | Vrishabha Rashi | Rashifal 2024 In Hindi

वृष राशि के जातकों के लिए आज का दिन किसी बड़ी समस्या से उबरने वाला साबित होगा। यदि आप बीते कुछ समय से बीमार या किसी रोग से पीडि़त चल रहे थे तो आज स्वास्थ्य लाभ होता हुआ नजर आएगा। संतान पक्ष से जुड़ी कोई बड़ी चिंता दूर होने से आपको राहत महसूस होगी। यदि आप अपना करियर बनाने या फिर व्यापार करने के लिए प्रयासरत हैं तो आपकी राह में आ रही सभी अड़चनें दूर होंगी।

मिथुन राशि | Gemini Daily Horoscope | Mithun Rashi | Aaj Ka Mithun Rashifal | Rashifal 2024

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज सामाजिक क्षेत्रों में काम करने के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। विद्यार्थियों की उच्च शिक्षा में आ रही परेशानियां समाप्त होंगी। अगर आप अपने जीवनसाथी से कोई नया काम कराने की सोच रहे हैं तो आज का दिन उनके लिए बेहतर रहने वाला है। अचानक कोई प्रतिकूल समाचार सुनने के बाद आज आपको यात्रा पर जाना पड़ सकता है। स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा।

कर्क राशि | Cancer Daily Horoscope | Aaj Ka Kark Rashifal| Rashifal In Bengali

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन उत्तम रहेगा। आप जिस काम को काफी दिनों से करने की सोच रहे थे उस काम की शुरुआत आज से कर सकते हैं। दान धर्म के कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। भाई व बहनों से चल रही अनबन बातचीत के जरिए समाप्त होगी। जल्द ही आपको काम के अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। छात्र आज अपनी पढ़ाई में कुछ बदलाव कर सकते हैं आप अपनी मेहनत जारी रखें आपको जल्द ही सफलता मिलने के योग बन रहे हैं।

सिंह राशि | Leo Daily Horoscope | Aaj Ka Singh Rashifal | Dainik Rashifal

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। यात्रा लाभदायक रहेगी। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। व्यापार में मनोनुकूल लाभ होगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को शुभ सूचना मिल सकती है। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।

कन्या राशि | Virgo Daily Horoscope| Kanya Rashifal | Aaj Ka Kanya Rashifal

कन्या राशि के जातक आज अपने विश्वासों में मजबूत रहें। प्रतिद्वंद्वी आपका शोषण कर सकते हैं। गृहस्थ जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। स्वभाव में आपके उग्रता रहेगी, इसलिए वाणी पर संयम रखें। प्रवास या पर्यटन का योग है। व्यापार में आज लाभ हो सकता है। छात्रों को आज अधिक मेहनत करने से ही सफलता प्राप्त हो सकती है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

तुला राशि | Libra Daily Horoscope | Aaj Ka Tula Rashifal | Rashifal Weekly

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। नौकरी में कार्यरत लोगों के काम बढ़ने से वह परेशान रहेंगे, जिस कारण वह बदलाव की योजना बना सकते हैं। जीवनसाथी से रिश्ते मधुर होंगे। आपको अपने किसी परिजन से वाद विवाद में पड़ने से बचना होगा। आपको परिवार में किसी सदस्य की ओर से कोई खुशखबरी तो सुनने को मिलेगी, लेकिन आपको किसी की कोई बात बुरी लग सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

वृश्चिक राशि | Scorpio Daily Horoscope | Aaj Ka Vrishchika Rashifal| Rashifal Today In Hindi

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। परिवार से जुड़ी कोई समस्या आपकी चिंता का बड़ा कारण बन सकती है। कार्यालय में अपने विरोधियों से सावधान रहे, नहीं तो आपके बनते काम बिगड़ सकते हैं। आज के दिन आपको अपने खर्चों पर कंट्रोल करने की जरुरत है। व्यापार कर रहे जातकों को आज के दिन धन का लेन-देन और धन का निवेश करते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता रहेगी।

धनु राशि | Sagittarius Daily Horoscope| Aaj Ka Dhanu Rashifal | love Rashifal

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन फलदायक रहेगा। पारिवारिक जीवन में भाई-बहनों के साथ चल रहे संबंधों में भी सुधार आएगा और एक-दूसरे की मदद के लिए आगे आएंगे। आज आपको कुछ सरकारी क्षेत्रों से भी लाभ मिलता नजर आ रहा है। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों के लिए बेहतर होगा कि महिला सहकर्मियों से बात करते समय अपने शब्दों को सोच-समझकर लें, अन्यथा विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। व्यापार में लाभ के योग हैं।

मकर राशि | Capricorn Daily Horoscope | Aaj Ka Makar rashifal | Today Rashifal

मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। आज किसी नए काम को शुरू करने से पहले पूरी योजना बनाएंगे और साथ ही माता-पिता से सलाह लेंगे। आज सरकारी कामों में नीति व नियमों पर पूरा ध्यान देंगे तो आपको काम करने में आसानी होगी। आज आपको आर्थिक मामलों में जल्दबाजी दिखाने से बचना होगा। आप की वाणी की सरलता आपको मान-सम्मान दिलाएगी। आज समय से सारी जिम्मेदारियां पूरी करेंगे। अनजान लोगों से से दूरी बनाकर रखें।

कुंभ राशि | Aquarius Daily Horoscope | Aaj Ka Kumbh Rashifal | Today Kumbh Rashifal

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। उत्साह बना रहेगा। चिंता तथा तनाव कम होंगे। भूमि-भवन व मकान-दुकान इत्यादि की खरीद-फरोख्त मनोनुकूल लाभ देगी। लेन-देन में आवश्यक सावधानी रखें। प्रेम-प्रसंगों में सफालता मिलेगा। आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। भाग्य का साथ मिलेगा। चारों तरफ से सफलता मिलेगी, स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा।

मीन राशि | Pisces Daily Horoscope | Aaj Ka Meen Rashifal | Aaj Ka Rashifal In Hindi

मीन राशि के जातकों को आज नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं ,जिसके लिए आपको मानसिक रूप से तैयार रहना होगा। विश्वास बनाने के लिए वित्तीय लेन-देन में पारदर्शिता बरतें। कम समय में अधिक लाभ पाने के विचार में आप फंस न जाएं, इसका ध्यान रखें। कोर्ट-कचहरी के विषय में न पड़ें। मानसिक रूप से एकाग्रता कम रहेगी। शारीरिक स्वास्थ्य संभालें। धन संबंधित लेन-देन में ध्यान रखें।

Latest articles

कुपवाड़ा में आतंकियों से मुठभेड़ ,तीन जवान जख्मी !

न्यूज़ डेस्क जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई है,...

क्या झारखंड को भी बांटने की तैयारी की जा रही है ?

अखिलेश अखिल पिछले दिन पश्चिम बंगाल के उत्तरी हिस्से को काटकर एक अलग प्रदेश या...

Paris Olympics Opening Ceremony: पेरिस में शुरू हुआ खेलों का महाकुंभ, सिंधु और शरत ने की भारतीय दल की अगुवाई

न्यूज डेस्क फ्रांस की राजधानी पेरिस में 33वें ग्रीष्मकालीन ओलपिंग खेलों की ओपनिंग सेरेमनी का...

Weather Forecast Today: देश के इन 10 राज्‍यों में जबरदस्‍त बारिश का अनुमान, जानिए आज कैसा रहेगा आपके शहर का हाल

Weather Forecast Today देश के लगभग सभी हिस्सों में बारिश का दौर जारी है। कहीं...

More like this

कुपवाड़ा में आतंकियों से मुठभेड़ ,तीन जवान जख्मी !

न्यूज़ डेस्क जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई है,...

क्या झारखंड को भी बांटने की तैयारी की जा रही है ?

अखिलेश अखिल पिछले दिन पश्चिम बंगाल के उत्तरी हिस्से को काटकर एक अलग प्रदेश या...

Paris Olympics Opening Ceremony: पेरिस में शुरू हुआ खेलों का महाकुंभ, सिंधु और शरत ने की भारतीय दल की अगुवाई

न्यूज डेस्क फ्रांस की राजधानी पेरिस में 33वें ग्रीष्मकालीन ओलपिंग खेलों की ओपनिंग सेरेमनी का...