HomeदेशAaj Ka Mausam 24 February 2024: हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में होगी बारिश...

Aaj Ka Mausam 24 February 2024: हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में होगी बारिश और बर्फबारी, दिल्ली में इस दिन बारिश का पूर्वानुमान

Published on

Aaj Ka Mausam: देशभर में ठंड का प्रकोप लगातार जारी है। उत्तर भारत में लोगों को कंपकंपाती वाली ठंड से राहत जरूर मिली है लेकिन तापमान में गिरावट अभी भी जारी है। पहाड़ी राज्यों हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू कश्मीर में बर्फबारी के चलते उत्तर भारत में ठंडी हवांए चल रही है जिससे की तापमान में लगातार बदलाव देखा जा रहा है। इसी बीच मौसम विभाग ने ताजा अपडेट जारी करते हुए बताया कि जम्मू.कश्मीर और लद्दाख में 26 फरवरी को बारिश की संभावना है तो वहीं हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 26 और 27 फरवरी को बारिश और बर्फबारी का अनुमान है।

Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega | Weather Forecast Today 24 February 2024

आईएमडी के अनुसार, पहाड़ों पर लगातार बारिश और बर्फबारी हो रही है, जिसका असर मैदानी इलाकों में देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने पंजाब, हरियाणा, राजस्‍थान, उत्‍तर प्रदेश से लेकर बिहार तक बारिश की संभावना जताई है।

Weather Today 24 February 2024 | कल का मौसम

राजधानी दिल्ली के मौसम की बात करें तो आज यानी शनिवार 24 फरवरी को आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान है। इसके साथ ही न्यूनतम तापमान 8 डिग्री और अधिकतम तापमान 25 डिग्री रहने की संभावना है। राजधानी दिल्ली में 25 से 27 फरवरी के बीच बारिश की संभावना है। दिल्ली में शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि वायु गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में रही।

Aaj Ka Mausam Kaisa Hai | Google Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega

मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश संभव है। पूर्वोत्तर भारत में छिटपुट हल्की से मध्यम बारिश संभव है। ओडिशा और आंध्र प्रदेश के तट पर हल्की बारिश हो सकती है। ताजा पश्चिमी विक्षोभ के मद्देनजर 24 से 27 फरवरी के बीच पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी संभव है।

Latest articles

एआई समिट में बड़ा ऐलान: शुरू हो सकता है भारत में पहला कमर्शियल चिप प्रोडक्शन

India AI Impact Summit 2026 की शुरुआत आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में...

सलमान खान से जुड़ा काला हिरण शिकार मामला, जज ने सुनवाई से किया इंकार

  काला हिरण शिकार मामले से जुड़ी अपीलों पर सोमवार को राजस्थान हाई कोर्ट में...

अब बिना इंटरनेट फोन-लैपटॉप पर चलेगा AI

बेंगलुरु की स्टार्ट-अप कंपनी RSarvam AI भारत का पहला स्वदेशी फुल-स्टैक AI प्लेटफॉर्म बना...

छोटी उम्र में बच्चों को हो रहा ‘बुढ़ापे वाला दर्द’, झुकी कमर और गर्दन दर्द की वजह

#Children #experiencing #old-age- pain#  young age#doctors # bent- back #neck pain. आजकल बच्चों की झुकी...

More like this

एआई समिट में बड़ा ऐलान: शुरू हो सकता है भारत में पहला कमर्शियल चिप प्रोडक्शन

India AI Impact Summit 2026 की शुरुआत आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में...

सलमान खान से जुड़ा काला हिरण शिकार मामला, जज ने सुनवाई से किया इंकार

  काला हिरण शिकार मामले से जुड़ी अपीलों पर सोमवार को राजस्थान हाई कोर्ट में...

अब बिना इंटरनेट फोन-लैपटॉप पर चलेगा AI

बेंगलुरु की स्टार्ट-अप कंपनी RSarvam AI भारत का पहला स्वदेशी फुल-स्टैक AI प्लेटफॉर्म बना...