HomeदेशAaj Ka Mausam 17 July 2024: दिल्ली में दो दिन बारिश का...

Aaj Ka Mausam 17 July 2024: दिल्ली में दो दिन बारिश का येलो अलर्ट, जानें आज कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम

Published on

Aaj Ka Mausam
देश के ज्यादतर राज्यों में जमकर बारिश हो रही है। हालांकि,राजधानी दिल्ली में बारिश के साथ उमस भरी गर्मी का दौर जारी है। मौसम व‍िभाग के मुताबिक अगले 4-5 दिनों के दौरान प्रायद्वीपीय और मध्य भारत में मानसून के सक्रिय रहने की संभावना है। ज‍िसके चलते अलग-अलग ह‍िस्‍सों में भारी बार‍िश हो सकती है। मौसम व‍िभाग ने 17 और 18 जुलाई को तेज बारिश की संभावना जताई है। उसके बाद 19 जुलाई से 22 जुलाई तक फिर से हल्की बरसात का दौर जारी रहेगा।

दिल्ली के लिए मौसम विभाग ने बुधवार को सामान्य रूप से बादल छाए रहने और मध्यम बारिश का अनुमान जताया है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 36 और 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक, राजधानी अगले दो दिनों के लिए येलो अलर्ट पर रहेगी। वहीं यूपी, राजस्थान, बिहार, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी बारिश के बाद मौसम सुहाना हुआ है। कुछ जगहों पर बाढ़ जैसे हालात हैं।

पूर्वानुमान के मुताबिक 18-20 जुलाई तक तमिलनाडु, पश्चिमी मध्य प्रदेश, पश्चिमी राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड और पूर्वी राजस्थान, तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, ओडिशा, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में भारी बार‍िश के आसार हैं। कर्नाटक, विदर्भ, ओडिशा, छत्तीसगढ़, असम, मेघालय और गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल में भारी वर्षा की संभावना है।

Latest articles

राहुल गांधी ने अपनी बदनामी करवाई,एपस्टीन फाइल्स आरोप पर हरदीप पुरी का वार

एपस्टीन फाइलों के विवाद पर केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने मीडिया से बातचीत के...

खिलाफ बड़े आंदोलन की तैयारी? किसान संघ के नेताओं से की अचानक मुलाकात

भारत और अमेरिका के बीच हुए हालिया व्यापार समझौते पर कांग्रेस सांसद और लोकसभा...

Microsoft Windows और Office में पाई गईं खामियां, हैक हो सकता है आपका सिस्टम

अगर आप माइक्रोसॉफ्ट के Windows और Office सॉफ्टवेयर को यूज करते हैं तो आपको...

पुरानी इमारतें गुलामी की प्रतीक’, सेवा तीर्थ से पीएम मोदी की पहली स्पीच

प्रधानमंत्री मोदी सेवा तीर्थ और कर्तव्य भवन 1 और 2 के उद्घाटन कार्यक्रम में...

More like this