Aaj Ka Mausam: Delhi-NCR में अब बरसेगी आग! झुलसाने वाली गर्मी के लिए रहें तैयार, इन राज्यों में चलेगी भयंकर हीटवेव,जानिए कैसा रहेगा आपके शहर का हाल

0
95

Today Temperature: उत्तर भारत के कई राज्यों में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है, तापमान लगातार बढ़ रहा है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, हरियाणा और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में अधिकतम तापमान 42 डिग्री के आसपास बना हुआ है।दिल्ली में मंगलवार को अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से एक डिग्री अधिक है। बुधवार को राजधानी में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक आज यानी 15 मई से लेकर 19 मई तक तापमान में लगातार बढ़ोतरी दिखेगी और मौसम शुष्क बना रहेगा। मौसम विभाग की मानें तो इस सप्ताह दिल्ली-एनसीआर के लोगों को राहत की कोई उम्मीद नहीं है।

मौसम विभाग के मुताबिक पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार के अधिकांश हिस्सों, झारखंड, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में भीषण गर्मी का तांडव दिखेगा। इन राज्यों में मौसम लगभग शुष्क हो सकता है और तापमान बढ़ने की संभावना है। कुछ जगहों पर तो लू की भी भविष्यवाणी भी की गयी है।

इस बीच देश के कई राज्यों में बारिश का भी अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल और महाराष्ट्र के कई जिलों में आने वाले एक दो दिन में तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। कई जिलों में तेज आंधी-तूफान के साथ ही ओलावृष्टि की भी चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के दौरान मुंबई के अलग-अलग स्थानों में गरज के साथ बारिश की संभावना व्यक्त की है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं। साथ ही लोगों को घर से बाहर निकलते समय सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here