Aaj Ka Mausam: उत्तर भारत में ठंड अब धीरे धीरे विदा होने जा रही है,लेकिन बारिश एक बार फिर मुश्किलें बढ़ा सकती है। दिल्ली में आज आसमान साफ है, कोहरे और धुंध भी छंट चुकी है। हालांकि शीतलहर लगातार लोगों की परेशानी बढ़ा रही है। दोपहर के वक्त धूप तो निकलती है लेकिन शीतलहर के कारण फिर भी सर्दी लगती रहती है। इसके अलावा पहाड़ों पर बर्फबारी का दौर जारी है, जिसका असर मैदानों में भी देखने को मिल रहा है। पहाड़ों पर बर्फबारी की वजह से दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और यूपी में ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग के मुताबिक यूपी समेत कई राज्यों में बारिश फिर से दस्तक दे सकती है। तापमान गिर सकता है। मौसम विभाग के अनुसार मध्य भारत के कुछ हिस्सों में 10 से 14 फरवरी तक हल्की बारिश होने की संभावना है।
Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega | Weather Forecast Today 10 February 2024
दिल्ली.एनसीआर में बीते कुछ दिनों से भले ही दिन के समय अच्छी धूप हो लेकिन सर्द हवाओं ने मौसम को ठंडा बनाया हुआ है। लेकिन शुक्रवार को दिन में धूप ने थोड़ी राहत दी, मौसम विभाग के अनुसार अब तापमान धीरे.धीरे बढ़ेगा। अगले सप्ताह 13 फरवरी को अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच सकता है।
Aaj Ka Mausam Delhi| Aaj Ka Mausam Kaisa Hoga
आईएमडी के मुताबिक अगले 24 घंटे में सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में हल्की बारिश हो सकती है। इसके अलावा पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। वहीं 10 से 14 फरवरी के बीच ईस्टर्न मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके अलावा सेंट्रल महाराष्ट्र में 10 और 11 फरवरी को बारिश हो सकती है। वहीं, अगले 2 दिन मराठवाड़ा में भी हल्की से मध्यम बारिश की संभवना है।
Google Aaj Ka Mausam Kaisa Hai | Aaj Ka Mausam 10 February 2024
मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड में 13 से 14 फरवरी के बीच आसमान से पानी बरसने की संभावना है। वहीं, पश्चिम बंगाल में 13 से 14 फरवरी के बीच हल्की बारिश हो सकती है।
Mausam Aaj Ka | Weather Today 10 February 2024
राजधानी दिल्ली में अगले तीन दिन न्यूनतम तापमान आमतौर पर दस डिग्री से नीचे ही रहने का अनुमान है। मौसम विभाग का यह भी अनुमान है कि अगले सप्ताह एक और पश्चिमी विक्षोभ का असर दिल्ली के मौसम पर देखने को मिल सकता है। इसके चलते खासतौर पर 14 तारीख को राजधानी के अलग.अलग इलाकों में हल्की वर्षा अथवा बूंदाबांदी हो सकती है।
