HomeदेशToday Weather: दिल्ली, यूपी, राजस्थान... आज भी जारी रहेगी बारिश, मौसम विभाग...

Today Weather: दिल्ली, यूपी, राजस्थान… आज भी जारी रहेगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Published on

Aaj Ka Mausam
देश में एक बार फिर मानसून ने करवट ली है। राजधानी दिल्ली एनसीआर समेत यूपी के कई जिलों में लगातार कई दिनों से भारी बारिश का दौर जारी है। वहीं, मौसम विभाग ने छह सितंबर को भी भारी बारिश की संभावना जताई है। दिल्ली के लिए मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं, यूपी के भी कई हिस्सों बरसात का अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, आज उत्तर प्रदेश के 17 जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ में झमाझम बारिश का येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने बिहार के 6 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। दक्षिणी व दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में अगले चार-पांच दिनों तक कहीं-कहीं भारी व कहीं-कहीं अत्यधिक भारी बारिश जारी रहने की आशंका है। 10 सितंबर से भारी बारिश में कमी होने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार गुजरात, तटीय आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र कुछ हिस्से, पूर्वी राजस्थान और उत्तराखंड में अगले तीन दिनों के दौरान भारी बारिश होने की संभावना है। इसके बाद इन क्षेत्रों में बारिश में कमी आएगी। मौसम विभाग ने पूर्वोत्तर के राज्यों में भी बारिश की संभावना जताई है। आईएमडी के अनुसार नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 11 सितंबर को अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने के आसार हैं। इसके अलावा असम-मेघालय में 7 सितंबर और ओडिशा में 8 सितंबर को भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

Latest articles

कोलकाता से राजस्थान तक, क्रिटिकल केयर उपकरणों की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल

सरकारी अस्पतालों में इलाज के लिए पहुंचने वाला मरीज डॉक्टर के साथ-साथ उन मेडिकल...

आमिर खान ने कर ली तीसरी शादी? इंटरव्यू में किया खुलासा

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान सिर्फ सिनेमा को ही लेकर नहीं, अपनी पर्सनल...

सर्दियों में क्यों बढ़ जाता है घुटनों का दर्द, क्या है इसकी वजह? जानें आयुर्वेदिक इलाज

सर्दियों के मौसम में बहुत से लोगों को घुटनों के दर्द और जोड़ों की...

बोर्ड ऑफ पीस’ की नींव, भारत समेत इन देशों ने बनाई दूरी

दुनियाभर में चल रही चर्चाओं के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्विट्जरलैंड...

More like this