Aaj ka Mausam 04 February 2024: अभी जारी रहेगा ठंड का कहर, दिल्ली में आज बारिश-तूफान का अलर्ट,इन राज्यों में गिर सकते हैं ओले| Weather Forecast Today

0
260

Aaj Ka Mausam : राजधानी दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई इलाकों में आज सुबह से ही बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने आज के लिए बारिश का येलो अलर्ट भी जारी किया है। दिल्ली में कल शाम से ही आसमान में घने बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग के आज दिनभर बारिश हो सकती है। इसके बाद 5 और 6 फरवरी को कोहरा वापसी करेगा। इसके बाद 7 फरवरी से तेज बर्फीली हवाएं चलेंगी। दिल्ली में शनिवार को अधिकतम पारा 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जोकि सामान्य से एक डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम पारा 6.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, यह सामान्य से दो डिग्री कम था।

Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega | Weather Forecast Today 04 February 2024

मौसम विभाग के मुताबिक पंजाब, हरियाणा और दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में 5 और 6 फरवरी को सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। जम्मू कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में चार फरवरी को हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी होगी। पांच फरवरी को भी छिटपुट बारिश का अलर्ट है। वहीं पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, राजस्थान में चार फरवरी को बारिश होने जा रही है। साथ ही इन राज्यों में ओले भी गिरेंगे।

Aaj Ka Mausam Delhi| Aaj Ka Mausam Kaisa Hoga

आईएमडी ने चेतावनी जारी करते हुए कहा कि उत्तर पश्चिम और आसपास के मध्य भारत के अलग-अलग स्थानों पर सोमवार तक तेज गरज के साथ हल्की बरसात और ओलावृष्टि होने के आसार हैं।

Google Aaj Ka Mausam Kaisa Hai | Aaj Ka Mausam 04 February 2024

मौसम विभाग के मुताबिक जम्मू-कश्मीर, पूर्वी हिमाचल प्रदेश और दक्षिण असम के अलग-अलग हिस्सों में कोहरे की हल्की और मोटी परतें छाई हैं। हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी की वजह से कोल्ड डे की स्थिति बनी हुई और यहां 5 फरवरी तक बर्फ पड़ेंगे। दिल्ली, यूपी, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तराखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल में पिछले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान 6-10 डिग्री सेल्सियस रहा। हरियाणा के करनाल में सबसे कम पारा 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here